scriptगुंडे भेजकर श्रमिकोंं से मारपीट, थाने में शिकायत | Workers assaulted by sending goons | Patrika News

गुंडे भेजकर श्रमिकोंं से मारपीट, थाने में शिकायत

locationखरगोनPublished: Mar 08, 2021 10:28:58 pm

दबंगई…सरपंच प्रतिनिधि और साथियों ने पीटा, कंपनी प्रबंधन के इशारे पर हमले का आरोप

Workers assaulted by sending goons

मारपीट में श्रमिकों को आई चोट।

खरगोन/कसरावद.
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मराल ओवरसीज में कार्यरत मजदूर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर श्रमिक जनता संघ की ओर सोमवार को पानवा मंदिर में बैठक हुई। श्रमिकों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा हमारी आवाज को दबाने के लिए गुंडों को भेजकर मारपीट की गई। सरपंच प्रतिनिधि और सार्थियों ने पहुंचकर श्रमिकों के साथ बेरहमी के साथ मारपीट की। इनका कहना था कि श्रमिक कंपनी के खिलाफ आवाज न उठाए। विरोध होने पर सजा भुगतने को तैयार रहे। मारपीट में एक श्रमिक गुप्ता नाथ दुबे को गंभीर चोटे आई है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, श्रमिकों ने मारपीट की घटना मराल ओवरसीज के प्रबंधन के इशारे होने की बात कही। बलकवाड़ा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र दिया गया है।
शिकायकता राज दुबे ने बताया कि हमारे द्वारा मराल के मजदूरों के साथ हो रहे शोषण और समस्याओं के निराकरण करने संबंधित बैठक की गई। इस दौरान खलबुजुर्ग के सरपंच प्रतिनिधि दिलीप पटेल, अपने साथी रणजीत सोलंकी, धर्मेंद्र सेन, महेश प्रजापति, रेवा शंकर पटेल, संजय दरबार एवं संतोष शर्मा हाथों में हाकी, डंडे और ईट लेकर आए और बोले यह मीटिंग खत्म करो और मराल कंपनी के लोगों से आज के बाद मिले तो जान से मार देंगे। ओर कहने लगे अगर हम सबके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट करेंगे तो कोई सुनने वाला नहीं है। हम राजकुमार गीते के आदमी है जानता है, उनको पुलिस भी सलाम ठोंकते हैं। हमारे द्वारा जब पुन: मीटिंग शुरू की गई तो की गई तो की गई तो उन्होंने मारपीट की गई।
गुंडे भेजकर पीटाने का आरोप
राज दुबे ने बताया कि मराल ओवरसीज प्रबंधन के मुखिया राजकुमार गीते कारखाने में काम कर रहे मजदूरों के साथ आएदिन मारपीट करते हैं एकुछ समय पहले गुप्ता नाथ को जान से मारने की धमकी गीते द्वारा भेजे गए गुंडों द्वारा दी गई थी। जिसकी जांच तक नहीं हो पाई है। वर्तमान में मराल ओवरसीज के कई मजदूर श्रमिक जनता संघ की सदस्यता लेना चाहते हैं। जिसके कारण मजदूरों पर अलग अलग अलग प्रकार से हमला करवा रहे हैं।
मोबाइल आदि छीन लिए और भागा दिया

गुप्ता नाथ दुबे, श्याम देव राजभर, कृपा शंकर मिश्रा, नरेंद्र जगत, गौरी राम प्रजापति, जयपाल सिंह पंवार, हीरा लाल प्रजापति, जगन्नाथ पाटिल, राम सुशील शर्मा, दुर्गेश साहू, संतोष कुमार गुप्ता, रमेश यादव, चंद्रशेखर यादव, अरविंद मिश्रा सहित अन्य के साथ मारपीट की गई। पत्थरबाजी करने लगे। मोबाइल एवं 700 छीन कर भाग दिया। श्रमिकों ने बताया कि संजय दरबार नाम का बदमाश जो की जिला बदर रह चुका है, वह भी मारपीट में शामिल था।
आरोप निराधार
हमारे इशारे पर कोई मारपीट नहीं की गई हैं। आरोप निराधार है।
राजकुमार गीते, प्रबंधक मराल कंपनी

जांच की जा रही
श्रमिकों ने आवेदन दिया है। उसकी जांच कर रहे हैं। संजय दरबार केे खिलाफ जिलाबदर की अवधि चार दिन पहले ही खत्म हुई है।
वरुण तिवारी, टीआई बलकवाड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो