scriptयह बंदर महिलाओं से करता था छेड़छाड़, पिंजरे में हुआ कैद | Monkey caught from forbesganj bihar | Patrika News

यह बंदर महिलाओं से करता था छेड़छाड़, पिंजरे में हुआ कैद

locationकिशनगंजPublished: Nov 07, 2016 10:01:00 pm

अररिया जिला क्षेत्र से एक ऐंसे बंदर को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया है जो महिलाओं से छेड़छाड़ के लिए बदनाम था…

Residents disturb by monkey on night in indore

Residents disturb by monkey on night in indore

फारबिसगंज। अररिया जिला क्षेत्र से एक ऐंसे बंदर को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया है जो महिलाओं से छेड़छाड़ के लिए बदनाम था। स्थानीय लोगों की माने तो यह बंदर अब तक 150 से अधिक महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। मामला बिहार के अररिया जिले के बथनाहा गांव एवं आसपास के क्षेत्र का है।

वन विभाग पटना की टीम ने बंदर को ट्रेंक्यूलाइजर गन से घायल कर उसे कब्जे में लिया फिर उसे बेतिया के घने जंगलों मे छोड़ दिया। लोगों की मानें तो बंदर ने बथनाहा सहित आस-पास के क्षेत्र में अपने कृत्य से तबाही मचा रखी थी। पुरूषों को काटना और महिलाओं से छेड़छाड़ करना बंदर का मुख्य शगल था।

लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों को दी और फोरेस्टर हेमचन्द्र मिश्रा के निर्देश पर विभागीय पदाधिकारी और कर्मियों ने कोशिश भी की मगर बंदर हाथ नही लगा। बंदर के बढ़ते जुल्म को देखते हुए बथनाहा वन विभाग की टीम ने पटना वन विभाग की टीम से मदद मांगी जिसके बाद पटना वन विभाग की टीम बथनाहा पहुंच कर कार्य को अंजाम दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो