scriptभाजपा ने जोड़े 325 सदस्य | BJP added 325 members | Patrika News

भाजपा ने जोड़े 325 सदस्य

locationकिशनगढ़Published: Jul 14, 2019 08:24:18 pm

Submitted by:

kali charan

दोनों मंडलों ने चलाया सदस्यता अभियान

BJP added 325 members

भाजपा ने जोड़े 325 सदस्य

मदनगंज-किशनगढ़. भाजपा की ओर से रविवार को चलाए गए सदस्यता अभियान में 325 सदस्य जोड़े गए। नगरीय क्षेत्र के दोनों मंडलों मदनगंज और किशनगढ़ ने इसका संचालन किया।
भाजपा मदनगंज मण्डल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड तिराहे अग्रसेन सर्किल से सदस्यता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत बूथ संया 74, 75, 76 , 77 व पुराना हाउसिंग बोर्ड, नया हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कार्यकर्ताओं की ओर से जनसपर्क कर 200 नए कार्यकर्ता जोड़े गए। ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के जिला संयोजक ओमप्रकाश भड़ाना, विकास चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनोहर तारानी, सदस्यता अभियान के मण्डल संयोजक सुनील दरड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को सबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान उपसभापति राजकुमार बाहेती, जिला महामंत्री समरथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष शंभू शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष करतार चौधरी, सुरसुरा मंडल अध्यक्ष रविकांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।
इसी तरह सावंतसर में पंचमुखी चौराहे स्थित गिरधारी चाड की दुकान से सदस्यता अभियान प्रारभ किया। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक ओमप्रकाश भडाना ने कहा कि कार्यकर्ता से ही पार्टी बनती है इसलिए कार्यकर्ता साथियों को सक्रिय होकर पार्टी के लिए कार्य करना चाहिए। इसी क्रम में विकास चौधरी ने कहा कि आम कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन व परिश्रम से ही देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। इस दौरान बूथ संया 44 से 49 तक के मुय बाजार में कार्यकर्ताओं की ओर से जनसपर्क कर लगभग 125 नए भाजपा के सदस्य बनाए गए। अभियान के तहत मण्डल अध्यक्ष जयराम मालाकार, सदस्यता अभियान के मण्डल संयोजक प्रकाश राठी, सह संयोजक विशभर वैष्णव आदि ने भी कार्यकर्ताओं को सबोधित किया। इस अवसर पर पार्षद हिमत सिंह, मनोज सेठी, भागचंद चौधरी, सदस्यता अभियान के विधानसभा युवा मोर्चा प्रभारी मनीष टेलर, सह प्रभारी अतुल सामरिया, बलराम, गुलाबचंद, सत्यनारायण गुर्जर, महावीर सिंह, रामस्वरूप, गिरधारी चाड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो