script

बॉयलर का ढक्कन खुला, पांच मजदूर झुलसे

locationकिशनगढ़Published: Jun 18, 2020 01:06:02 am

रबड फैक्ट्री में हादसा
किशनगढ़ थाना पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

बॉयलर का ढक्कन खुला, पांच मजदूर झुलसे

बॉयलर का ढक्कन खुला, पांच मजदूर झुलसे

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर).

खोड़ा माता रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक रबड फैक्ट्री में बुधवार को हादसा हो गया। फैक्ट्री में बॉयलर का अचानक ढक्कन खुलकर गिरने से काम कर रहे पांच मजदूर झुलस गए। इनमें दो महिला श्रमिक भी शामिल हैं। सभी को मार्बल सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो श्रमिकों को अजमेर रेफर कर दिया।
इंडस्ट्रियल एरिया क्षेत्र की श्रीश्याम रबड फैक्ट्री में बुधवार सुबह करीब 11 बजे अचानक बॉयलर का ढक्कन खुल कर नीचे गिर गया। गर्म ढक्कन के नीचे गिरने और उसकी चपेट में आने से नीचे काम कर रहे पांच श्रमिक झुलस गए। साथी श्रमिकों एवं आस-पास के ग्रामीणों ने झुलसे मजदूरों को निजी हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां पर सभी को भर्ती कर लिया गया। सूचना पाकर किशनगढ़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक किसी ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया। घायलों में से चार मजदूरों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है, जबकि एक मजदूर की हालत गंभीर है।
चार श्रमिक अजमेर के और एक किशनगढ़ का

किशनगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि रबड़ फैक्ट्री में हुए हादसे में अजमेर के घूघरा आरटीओ ऑफिस के पास स्थित नांतवाडी निवासी जीतू कालबेलिया (21), प्रहलाद कालबेलिया (22), कल्याण कालबेलिया (50) एवं दुर्गादेवी (30) के साथ किशनगढ़ के काढ़ा गांव निवासी विमलादेवी (22) झुलसे हैं। इनमें से कल्याण की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि शेष सभी चारों की हालत खतरे से बाहर है। बाद में दो श्रमिकों को अजमेर रेफर कर दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो