किशनगढ़

दीवार तोड़ कर आया काल

मार्बल ब्लॉक के नीचे दबने से हुई मौतपुलिस ने कराया पोस्ट मार्टम करवाया
मदनगंज-किशनगढ़. मार्बल एरिया स्थित टूकड़ा रोड पर रविवार को एक हादसे में श्रमिक की मौत हो गई। गांधीनगरथाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया। गांधीनगरथाना पुलिस के अनुसार रविवार को सुबह करीब 11 बजे के करीब टूकड़ा रोड स्थित एक मार्बल फैक्ट्री में क्रेन की सहायता से मार्बल ब्लॉक रखा जा रहा था। इस दौरान क्रेन का रस्सा टूट गया। इससे ब्लॉक फैक्ट्री की दीवार तोड़ते हुए पास की फैक्ट्री की दीवार तोड़कर वहां पर काम कर रहे श्रमिक के ऊपर दब गया। इससे अरड़का निवासी जब्बार मोहमद (35) की मौके पर ही मौत हो गई।

किशनगढ़May 19, 2019 / 07:02 pm

kali charan

दीवार तोड़ कर आया काल

प्रत्यदर्शियों ने बताया कि दोनों फैक्ट्रीयों के बीच करीब चार फीट की दूरी है। एकाएक हुए हादसे मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में दूसरी क्रेन से ब्लॉक को हटाकर श्रमिक को निकाला गया। उसे तुरंत मार्बल सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को राजकीय यज्ञ नारायण चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। रिपोर्ट मृतक के छोटे भाई नजीर ने दी। दोपहर में परिजनों के पहुंचने पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। उल्लेखनीय है शनिवार को भी मार्बल ब्लॉक की लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई थी। दो दिनों में मार्बल एरिया में दो श्रमिकों की मौत चर्चा का विषय बना हुआ है।
चिकित्सालय में लगी भीड़
हादसे की जानकारी मिलते ही राजकीय यज्ञ नारायण चिकित्सालय में भीड़ लग गई। सभी के जुबां पर एक ही बात थी कि ब्लॉक दो दीवार तोड़ते हुए श्रमिक तक पहुंचा। उसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। जबकि दोनों फैक्ट्री के बीच खाली जगह भी है।
विधायक पहुंचे हॉस्पिटल
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक सुरेश टांक चिकित्सालय पहुंचे। वहां पर मृतक के परिजनों के बातचीत कर ढांढस बंधाया। इस दौरान मार्बल एसोसिएशन और मृतक के परिजन सहित कई लोग उपस्थित थे।
 

Home / Kishangarh / दीवार तोड़ कर आया काल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.