scriptमौसम खराब होने से दिल्ली की फ्लाइटें कैंसिल | Delhi's flights canceled due to bad weather | Patrika News

मौसम खराब होने से दिल्ली की फ्लाइटें कैंसिल

locationकिशनगढ़Published: May 15, 2019 07:10:30 pm

Submitted by:

kali charan

अहमदाबाद और हैदराबाद की फ्लाइटों के समय भी करना पड़ा बदलावमौसम खराब होने और धूल छाने से नजर नहीं आ रही पहाडिय़ांविजीबिलिटी डाउन रहने से विमान ने नहीं भरी उड़ान, यात्री हुए परेशानमदनगंज-किशनगढ़. मौसम खराब रहने और विजीबिलिटी (दृशता) डाउन रहने से बुधवार को किशनगढ़ दिल्ली आने जाने वाली दोनों तरफ की फ्लाइटें कैंसिल हो गई। ऐसे में यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्यादातर यात्री निजी वाहनों से जयपुर के लिए रवाना हुए। इनमें से कई यात्रियों ने जयपुर एयरपोर्ट से आगे जाने वाले गन्तव्य वाले स्थान की फ्लाइटें पकड़ी। किशनगढ़ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में 66 सीटें और दिल्ली से किशनगढ़ आने वाली फ्लाइट में 62 सीट बुक थी, जो कि कैंसिल हुई। इसी तरह हैदराबाद किशनगढ़ आने वाली फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा और करीब 3 घंटें यह फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर रूकी रही। मौसम साफ होने के बाद यह फ्लाइट करीब 4 घंटे बाद किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंची। वहीं अहमदाबाद की फ्लाइट भी एक घंटे देरी से किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंची।

Delhi's flights canceled

मौसम खराब होने से दिल्ली की फ्लाइटें कैंसिल

मौसम में हो रहे बदलाव के कारण किशनगढ़ में सुबह से ही मौसम खराब रहा और आसमान मेंं धूल छाई रही। सुबह आसमान में अत्यधिक धूल छाई रहने से किशनगढ़ एयरपोर्ट के आस-पास क्षेत्र की विजीबिलिटी डाउन हो गई। इस वजह से दिल्ली से किशनगढ़ आने वाली सुबह 10.05 बजे की फ्लाइट और किशनगढ़ से दिल्ली जाने वाली सुबह 11.30 बजे की फ्लाइटें कैंसिल हो गई। किशनगढ-दिल्ली की फ्लाइट के करीब 128 यात्रियों के टिकट कैंसिल हुए, लेकिन फ्लाइटें कैंसिल होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइटें के कैंसिल होने के बाद ही यात्री अपने परिजन से फोन पर बातचीत करते नजर आए और फ्लाइटें कैंसिल होने की जानकारी देते दिखाई दिए।
हैदराबाद और अहमदाबाद की फ्लाइटें भी प्रभावित
अहमदाबाद की फ्लाइटें अपने निर्धारित समय एक घंटे देरी से पहुंची। इस फ्लाइट को यहां दोपहर करीब 12.15 बजे आना होता है, लेकिन मौसम की खराबी के कारण यह फ्लाइट एक घंटे देरी यानि दोपहर करीब 1.15 बजे यहां पहुुंची। यहां 20 मिनट के ठहराव के बाद यह फ्लाइट पुन: अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई। इसी प्रकार हैदराबाद से किशनगढ़ जाने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय सुबह 6.30 बजे रवाना हुई। इस फ्लाइट को यहां पर सुबह 8.30 बजे पहुंचना था, लेकिन मौसम खराबी के कारण यात्रियों से भरी इस फ्लाइट को सुबह 9.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। मौसम साफ होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे यह फ्लाइट पुन: किशनगढ़ के लिए रवाना हुई और दोपहर 12.35 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके बाद दोपहर करीब 12.55 बजे किशनगढ़ से हैदराबाद के लिए फ्लाइट रवाना हुई।
विमान और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि
हालांकि किशनगढ़ एयरपोर्ट पर विजीबिलीटी से संबंधित कई प्रकार के आधुनिक तकनीक के यंत्र लगे हुए है। लेकिन आसमान में अत्यधिक धूल के कण छाए रहने के कारण किशनगढ़ के आस पास की अरावली पर्वत मालाएं नजर नहीं आती और ऐसे में किसी प्रकार का जोखिम नहीं उठाया जा सकता।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो