scriptमदनगंज थाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन | Demonstration of villagers at Madanganj police station | Patrika News

मदनगंज थाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

locationकिशनगढ़Published: May 09, 2019 08:46:30 pm

Submitted by:

kali charan

गुमशुदा विवाहिता का पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में लटका मिला था शव मामले की निष्पक्ष जांच और शेष आरोपितों की गिरतारी की मांग मदनगंज-किशनगढ़. अवाना गांव के ग्रामीणों ने विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और शेष आरोपितों की गिरतारी की मांग को लेकर एक घंटे तक मदनगंज थाने पर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस उप अधीक्षक गीता चौधरी और पुलिस ने समझाइश कर मामले को शांत कराया। पुराना शहर के इक डंडिया बांध के आगे पहाड़ पर एक मई को गुमशुदा विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका हुआ मिला था। पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। उक्त मामले में पति और सास को गिरतार कर जेल भेज दिया गया। अवाना के ग्रामीण गुरुवार शाम को 5.30 बजे मदनगंज थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर मिलीभगत कर शेष आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करने और शेष आरोपितों की शीघ्र गिरतारी की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक थाने के सामने प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक गीता चौधरी, किशनगढ़ सीआई सुरेन्द्र सिंह जोधा, गांधीनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार बेड़ा व बांदरसिंदरी थाना प्रभारी इन्द्र सिंह मय जाप्ता थाने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश कर वहां से रवाना किया।

Demonstration of villagers

मदनगंज थाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

पति और सास को भेजा जेल
पुलिस उक्त मामले में मृतका सरोज गुर्जर (22) के पति शिवाजी नगर निवासी नंदकिशोर एवं सास गीता को दो दिन पहले गिरतार किया था। आरोपितों को न्यायालय में पेश करने पर एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा। आरोपितों की रिमांड अवधि समाप्त होने पर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
यह है मामला
शिवाजी नगर पानी की टंकी के पास रहने वाले नंदकिशोर गुर्जर ने 29 अप्रेल को मदनगंज थाने में पत्नी सरोज देवी (22) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद मृतका सरोज का शव इक डंडिया बांध के आगे पहाड़ स्थित पेड़ पर एक मई को लटका हुआ मिला था। पुलिस ने मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंपा था। पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज के लिए प्रताडि़त कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया था।
इनका कहना है…
उक्त मामले में मृतका के पति और सास को पहले ही गिरतारी हो चुकी है। एफएसएल टीम की रिपोर्ट आने पर ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
– गीता चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक किशनगढ़
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो