scriptसलाखों में देवर और ननद | Devar and Nand in jail | Patrika News

सलाखों में देवर और ननद

locationकिशनगढ़Published: Jul 02, 2019 12:15:25 pm

Submitted by:

kali charan

एक मई को सरोज गुर्जर का पेड़ पर लटका मिला था शवसास और पति पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

Devar and Nand in jail

सलाखों में देवर और ननद

मदनगंज-किशनगढ़. नगर के इक डंडिया बांध के आगे पहाड़ स्थित पेड़ पर शिवाजी नगर निवासी सरोज देवी गुर्जर का एक मई को शव पेड़ पर लटका मिला था। पुलिस ने उक्त मामले में उसके देवर और ननद को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
मदनगंज थाना पुलिस के अनुसार शिवाजी नगर निवासी सरोज गुर्जर का शव एक मई को पेड़ पर लटका हुआ मिला था। पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर प्रताडि़त करने और दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने उक्त मामले में देवर सुरेश और ननद ममता को रविवार देरशाम को गिरफ्तार किया। जिन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश करने पर जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि 29 अप्रेल को मदनगंज थाने में पत्नी सरोज देवी (22) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मृतका काशव एक मई को इक डंडिया बांध के आगे पहाड़ स्थित पेड़ पर लटका मिला था। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर प्रदर्शन आदि किया था। पुलिस ने उक्त मामले में पति नंदकिशोर और सास को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो