scriptFastag: फास्टैग में आएगी डिस्काउन्ट की राशि | fastag: discount will be credited in fastag | Patrika News

Fastag: फास्टैग में आएगी डिस्काउन्ट की राशि

locationकिशनगढ़Published: Nov 27, 2019 01:25:58 pm

Submitted by:

Amit

कई टोल पर 24 घंटे में वापस लौटने पर मिलता है डिस्काउन्ट

fastag: discount will be credited in fastag

Fastag: फास्टैग में आएगी डिस्काउन्ट की राशि

मदनगंज-किशनगढ़.
टोल पर 24 घंटे में वापसी पर मिलने वाले वाहनों को मिलने वाला डिस्काउन्ट अब फास्टटैग में क्रेडिट होगा। इसके लिए टोल पर पर्ची दिखाने की जरूरत नहीं मिलेगी। फास्टटैग रीडर वाहन के डेटा रीड कर लेगा।
कई टोल पर 24 घंटे में वापसी करने वाले वाहनों को टोल राशि में छूट दी जाती है। इसके लिए वाहन चालकों की ओर से पर्ची दिखाने पर वापसी के समय उनसे कम टोल लिया जाता है। लेकिन नई व्यवस्था में वाहन चालकों को पर्ची दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वाहन के टोल से वापस गुजरने के दौरान फास्टटैग रीडर वाहन के आने-जाने के समय को रीड कर लेगा। वापस जाने के दौरान वाहन को पूरा टोल देना होगा। यदि वाहन की वापसी का समय समय 24 घंटे से कम हुआ तो टोल में दिया जाने वाला डिस्काउन्ट फास्टटैग के माध्यम से क्रेडिट कर दिया जाएगा।

फास्टटैग लगे वाहनों के मुकाबले ज्यादा बढ़ी लेन, बार-बार लग रहा जाम
गेगल टोल पर है डिस्काउन्ट
निकटवर्ती गेगल टोल पर 24 घंटे में वापस लौटने वाले वाहनों को डिस्काउन्ट दिया जाता है। एक ओर जाने के लिए कार को 55 रुपए देने होते है। वापसी 24 घंटे के भीतर होती है तो कुल 80 रुपए टोल ही लिया जाता है। जबकि 24 घंटे पश्चात लौटने पर 55 रुपए लिए जाते है। इसके लिए वाहन को पर्ची दिखानी होती है।

अब फास्टटैग बैलेन्स का भी रखना होगा ध्यान, नहीं तो आगे नहीं बढ़ेगी गाड़ी
कई बार होते है विवाद
24 में वापसी के दौरान टोल पर विवाद आम बात है। कई बार वाहन चालक से पर्ची गुम हो जाती है। वापसी के दौरान वह डिस्काउन्ट की मांग करते है। लेकिन पर्ची नहीं होने पर उन्हें डिस्काउन्ट नहीं मिलता है। लेकिन अब यह विवाद समाप्त हो जाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो