scriptkishangrh_सीजन में लगी पावरलूम को तगड़ी चपत | kishangarh | Patrika News

kishangrh_सीजन में लगी पावरलूम को तगड़ी चपत

locationकिशनगढ़Published: Apr 03, 2020 03:48:31 pm

Submitted by:

kali charan

प्रतिदिन सवा करोड़ से अधिक का नुकसान

kishangrh_सीजन में लगी पावरलूम को तगड़ी चपत

kishangrh_सीजन में लगी पावरलूम को तगड़ी चपत

मदनगंज-किशनगढ़.
लॉकडाउन के चलते पावरलूम क्षेत्र को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। गर्मी का मौसम पावरलूम क्षेत्र के लिए सीजन माना जाता है। इस बार लॉकडाउन के कारण पावरलूम फैक्ट्रियां भी पूरी तरह बंद पड़ी है। यह पहली बार है जब हड़ताल या अन्य किसी कारण के अलावा पावरलूम इतने दिनों तक बंद रहेगी।
गर्मी का मौसम पावरलूम के लिए सीजन माना जाता है क्योंकि इसमे अधिकतम कपड़ा तैयार करके जयपुर भेजा जाता है। जयपुर में यह कपड़ा रंग कर बैडशीट के रूप में तैयार किया जाता है और वहां से बिक्री के लिए भेजा जाता है। वर्तमान में यह सब रूक गया है। अभी तो पूरी तरह सन्नाटा छाया हुआ है। नगर के आजाद नगर, सुभाष कॉलोनी, कृष्णापुरी, खोड़ा गणेश रोड आदि क्षेत्रों में स्थित 5000 लूम बंद पड़ी हुई है। इसके कारण इसे उबरने में भी काफी समय लगेगा।
रोज सवा करोड़ का नुकसान
पावरलूम क्षेत्र में लगभग 3.50 लाख कपड़ा तैयार होता था। इससे सवा करोड़ का टर्नओवर होता था। लॉकडाउन के चलते रोज सवा करोड़ का नुकसान पावरलूम क्षेत्र को उठाना पड़ रहा है। पावरलूम क्षेत्र पहले ही साल भर से मांग कम होने के कारण परेशानी में था अब लॉकडाउन के चलते समस्या कई गुना बढ़ गई है।
मजदूरों की बढ़ी मुसीबत
पावरलूम फैक्ट्रियों के बंद होने के कारण प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े मजदूरों की समस्या बढ़ गई है। इस क्षेत्र से 13 से 15 हजार मजदूर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए है। पावरलूम बंद होने से अधिकतर मजदूरों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। इनमें फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर, चाय विके्रता, ट्रांसपोर्ट से जुड़े हुए, पावरलूम क्षेत्र के दुकानदार आदि शामिल है।
इनका कहना है-
लॉकडाउन में पावरलूम क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है। प्रतिदिन सवा करोड़ से अधिक का नुकसान होने के कारण इस क्षेत्र की परेशानी बढ़ गई है।
-नवीन सुराणा, राजस्थान पावरलूम एसोसिएशन, किशनगढ़।

ट्रेंडिंग वीडियो