scriptkishangrh_अब रसद सामग्री पर ही फोकस | kishangarh | Patrika News

kishangrh_अब रसद सामग्री पर ही फोकस

locationकिशनगढ़Published: Apr 09, 2020 11:58:02 am

Submitted by:

kali charan

14 अप्रेल तक लॉकडाउन में किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा

kishangrh_अब रसद सामग्री पर ही फोकस

kishangrh_अब रसद सामग्री पर ही फोकस

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मदनगंज-किशनगढ़.
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन अवधि में अब प्रशासन का जरुरतमंदों को सुख रसद सामग्री वितरण पर ही फोकस रहेगा। इसकी उपखंड प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है और सभी कार्यों की बुधवार को समीक्षा भी की गई। प्रशासन अब जरुरतमंदों को रसद सामग्री पहुंचाने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।
आर्थिक तंगी के चलते नगर परिषद रसोई से भोजन वितरण कार्य बंद होने के बाद अब प्रशासन सुखी रसद सामग्री बांटने पर ही ध्यान देगा। ताकि कोई भी जरुरतमंद परिवार या कोई बेसहारा या निर्धन व्यक्ति भूखा ना रहे। साथ ही सामाजिक संगठनों और परिवारों एवं कई जगह व्यक्तिगत रूप से भोजन के पैकेट और सुखी रसद सामग्री का वितरण यथावत रहेगा। 29 मार्च से शुरू हुई नगर परिषद रसोई से प्रतिदिन दोनों पारियों में भोजन के पैकेट के साथ ही सुखी रसद सामग्री भी वितरित की जा रही थी। इसमें भामाशाह और दानदाताओं और सामाजिक संगठन भी सहयोग कर रहे थे। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते परिषद प्रशासन ने मंगलवार से भोजन वितरण का कार्य बंद कर दिया। लेकिन इसके बाद अब प्रशासन ने सुखी रसद सामग्री वितरण के लिए पूरी तरह कमर कस ली। साथ ही नागरिकों के लिए मेडिकल सुविधा और दवाओं के लिए भी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है।
इनका कहना है….
किसी जरुरमंद व्यक्ति या परिवार को परेशान होने या चिंता करने की जरुरत नहीं है। प्रशासनिक स्तर पर किसी को भुखा रहने नहीं दिया जाएगा। लॉकडाउन अवधि में सभी नागरिकों का ध्यान रखा जाएगा और रसद सामग्री की व्यवस्था भी यथावत रहेगी। खाद सामग्री के साथ मेडिकल और अन्य सभी तरह की जरुरी वस्तुओं की व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाएगा।
-देवेंद्र कुमार, एसडीओ (प्रशिक्षु आईएस), किशनगढ़।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो