scriptअच्छी पहल: इस अस्पताल के लेबर रूम में बजेगा संगीत | kishangarh music in hospital | Patrika News

अच्छी पहल: इस अस्पताल के लेबर रूम में बजेगा संगीत

locationकिशनगढ़Published: Oct 06, 2019 01:02:34 pm

Submitted by:

Amit

नए लेबर में कई सुविधाएं

अच्छी पहल: इस अस्पताल के लेबर रूम में बजेगा संगीत

अच्छी पहल: इस अस्पताल के लेबर रूम में बजेगा संगीत

अमित काकड़ा
मदनगंज-किशनगढ़
(Madanganj Kishangarh)
यज्ञनारायण अस्पताल में अब बच्चे संगीत ुसुनते हुए पैदा होंगे। पेशेन्ट भी अलग-अलग चैम्बर में रहेंगे। अस्पताल में हाल ही में निर्मित हुए अत्यधुनक लेबर रूम में यह सुविधा उपलब्ध होगी।
राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में अत्याधुनिक लेबर रूम का बनकर तैयार हो गया है। करोड़ों की लागत से बने इस लेबर रूम कई नई सुविधाएं है। लेबर रूप में प्रसूताओं के लिए अलग-अलग चैम्बर बनाए गए है। इन चैम्बर में डिलीवरी होगी। इससे डिलीवरी के दौरान पेशेन्ट डिस्टर्ब नहीं होंगे। लेबर रूम में संगीत भी बजता रहेगा। संगीत बजने से दर्द के कहारने की आवाजे कम होंगी। वहीं स्टाफ और पेशेन्ट दोनो का स्ट्रेस कम होगा।
कम होगा स्टेस
पुराने लेबर रूम में अलग-अलग चैम्बर नहीं होने से प्रसूताओं और स्टाफ को काफी दिक्कतें होती थी। नए लेबर रूप में छह अलग-अलग चैम्बर बनाए गए है। इससे लेबर में रूम हाइजीन तो बढ़ेगी ही। स्टाफ का स्टेस भी कम होगा।
-ऐसे रहेगी व्यवस्था
सबसे पहले प्रसूताओं को एक विशेष कक्ष में लाया जाएगा। यहां प्रसूताओं की स्थिति को देखकर उसे लेबर रूम में भेजा जाएगा।
-हर माह होती है पांच सौ डिलीवरी
राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में हर माह करीब पांच सौ से छह सौ डिलीवरी कराई जाती है। यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजना गुप्ता और डॉ. पूनम गोयल सेवाएं दे रही है।
इनका कहना है
नए लेबररूम में कई अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की गई है। अलग ब्लॉक और संगीत सहित कई सुविधाएं है।
डॉ. अशोक जैन, पीएमओ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो