scriptमार्बल व्यवसायी को चाय में नशीला पदार्थ पिला कर लूटे 2.50 लाख, बेहोशी की हालत में छोड़ा | Looted 2.50 lacs Drinking intoxication tea | Patrika News

मार्बल व्यवसायी को चाय में नशीला पदार्थ पिला कर लूटे 2.50 लाख, बेहोशी की हालत में छोड़ा

locationकिशनगढ़Published: Aug 07, 2018 05:40:14 am

Submitted by:

rajesh walia

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

jaharkhurani

jaharkhurani

किशनगढ़
अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। यही वजह है कि अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहे। नया मामला मार्बल कारोबारी का सामना आया है जिसे अपराधियों अपना शिकार बना कर बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है। नगर के बस स्टैण्ड पर जहरखुरानी का शिकार एक युवक अचेतावस्था में मिला। उसे तुरंत राजकीय यज्ञ नारायण चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।सूचना मिलने के बाद मदनगंज थाना पुलिस ने चिकित्सालय पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार यूपी मेरठ निवासी इस्लामुद्दीन (45) मार्बल का कार्य करता है। मार्बल लेने के लिए उसका किशनगढ़ आना-जाना लगा रहता है। इस्लामुद्दीन के पुत्र शेर अफगन ने बताया कि पिताजी इस्लामुद्दीन रविवार को सुबह 8 बजे मेरठ से रवाना हुए। यह करीब 2.50 लाख रुपए लेकर मार्बल खरीदने आए थे।
पुत्र को फोन कर दी सूचना
यह पहले अलवर गए। वहां से जयपुर होते हुए किशनगढ़ आना था। इस दौरान किसी ने रास्ते में चाय के साथ नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके कारण अर्धचेतन अवस्था में स्टैण्ड पर बैठे मिले। इस्लामुद्दीन की जेब में 15 रुपए और चार विजिटिंग कार्ड मिले। उसमें लिखे नम्बर पर किसी ने उनके पुत्र को फोन किया। उन्होंने किशनगढ़ के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी को फोन किया। इस पर वह बस स्टैण्ड पहुंचे।
ज्यादा जानकारी नहीं दे पाए
सोमवार को सुबह राजकीय यज्ञ नारायण चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर उपचार जारी है। शाम को करीब 5 बजे उसे थोड़ा होश आया लेकिन उनके साथ क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। सूचना पर पहुंची मदनगंज थाना पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी।
2.50 लाख रुपए लेकर हुए थे रवाना
इस्लामुद्दीन के पुत्र ने बताया कि वह घर से 2.50 लाख रुपए लेकर मार्बल लेने के लिए रवाना हुए थे। वह अलवर जाने के बाद जयपुर और फिर किशनगढ़ पहुंचे। उन्होंने पैसे किसे दिए या किसी ने निकाल लिए इसकी जानकारी होश में आने के बाद ही मिल सकेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो