scriptNH 8:  टोल प्लाजा से फ्री निकलेंगे वाहन | NH 8: Vehicles will leave toll plazas | Patrika News

NH 8:  टोल प्लाजा से फ्री निकलेंगे वाहन

locationकिशनगढ़Published: Mar 27, 2020 02:24:01 am

Submitted by:

Narendra

टोल प्रबंधन ने सभी लेन से हटाए टोल बूम
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के आदेश के बाद टोल फ्री हुए नेशनल हाइवे

NH 8:  टोल प्लाजा से फ्री निकलेंगे वाहन

NH 8:  टोल प्लाजा से फ्री निकलेंगे वाहन

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर).

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देशभर में लॉकडाउन की घोषणा के बाद अब नेशनल हाइवे पर वाहन टोल फ्री आवागमन कर सकेंगे। अजमेर जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जीवीके टोल प्लाजा की सभी लेन से टोल बूम हटा दिए गए है। अब टोल राशि चुकाए बिना ही वाहन नेशनल हाइवे से गुजर सकेंगे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लॉकडाउन की घोषणा के बाद नेशनल हाइवे पर चलने वाले वाहनों की संख्या 50 प्रतिशत कम हो गई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी की ओर से देशभर में लॉकडाउन की घोषणा के बाद नेशनल हाइवे पर चलने वाले वाहनों की संख्या घट कर मात्र 22 से 25 प्रतिशत रह गई। जहां जीवीके टोल प्लाजा से 24 घंटे में 34 से 35 हजार वाहन दौड़ा करते थे वह संख्या बुधवार को घटकर मात्र 5000 तक रह गई। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से जरुरी और आवश्यक वाहनों की आवाजाही को चालू रखा गया है। साथ ही आपातकालीन परिस्थिति में अनुमति पाकर भी वाहनों की आवाजाही को सुचारू रखा गया है।
सड़क परिवहन मंत्री ने किए आदेश

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को ट्वीट कर नेशनल हाइवे पर चलने वाले वाहनों को टोल फ्री किए जाने की जानकारी साझा की। इसके बाद एनएचआई ने इसके आदेश जारी कर दिए। इस पर अन्य नेशनल हाइवे के टोल प्लाजा की भांति ही किशनगढ़ के जीवीके टोल प्लाजा पर भी सभी टोल लेन से टोल बूम हटाए दिए गए। कर्मचारियों को भी बूथों से हटाकर घर भेज दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो