किशनगढ़

तालाब का रखेंगे ध्यान, बचाएंगे जल

ग्रामीणों ने जल संरक्षण अभियान को बताया श्रेष्ठ कार्य

किशनगढ़May 26, 2019 / 07:11 pm

kali charan

तालाब का रखेंगे ध्यान, बचाएंगे जल

मदनगंज-किशनगढ़. निकटवर्ती गांव पाटन के ग्रामीणों ने तालाब, नाडिय़ों, बावडिय़ोंं आदि जल स्त्रोतों के राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम अभियान को श्रेष्ठ बताया। इसी के साथ शपथ ली कि गांव के तालाब का पूरा रखरखाव किया जाएगा ताकि इसकी जल संग्रहण क्षमता बढ़े और बनी रहे। बरसात आने पर इसमे पानी भरे। गांव के जल स्त्रोत विकसित होने से पेयजल समस्या का समाधान तो होगा ही साथ ही भूमिगत जलस्तर भी बढ़ेगा। इससे खेतीबाड़ी के लिए पानी मिल सकेगा जिससे आर्थिक लाभ भी होगा। गांव के जल स्त्रोतों के विकास पर ग्रामीणों के विचार इस प्रकार है-
गांव का तालाब सभी का है। इसी तालाब के संरक्षण और विकास की जि??ोदारी हम सभी की है। मैं इस तालाब के संरक्षण का ध्यान रखूंगी। इससे पेयजल समस्या का समाधान होगा।
-भंवरीदेवी
गांव के तालाब का विकास हम सभी की जि??ोदारी है। वर्तमान में पेयजल समस्या बढ़ गई है। मैं इस तालाब के संरक्षण के लिए श्रमदान करूंगी। तालाब में पानी आने से पेयजल मिल सकेगा।
-रामपाली
पानी की समस्या हर जगह बढ़ गई है। पीने के पानी की कमी होने से परेशानी है। इसका समाधान तालाब का संरक्षण है। गांव के तालाब का विकास होने से इस समस्या का समाधान होगा।
-नंदूदेवी
कुछ साल पहले तालाब पानी से पानी भरे रहते थे जिससे कुओं में भी पानी रहता था। अब पेयजल के लिए भी मशक्कत करनी पड़ती है। इसका समाधान गांव के तालाब का संरक्षण करना ही है।
-कान्हाराम यादव
गांव के तालाब में पानी आएगा तो हम सभी की समस्याओं का समाधान होगा। मैं इस तालाब के विकास के लिए कार्य करूंगा ताकि इसमे अधिक से अधिक बरसाती पानी भर सके।
-जगदीश
पहले तालाबों का ध्यान रखा जाता था जो कुछ समय से उपेक्षित हो गया। अब फिर तालाब के लिए काम शुरू हुआ है। इससे पानी की समस्या का समाधान होगा। मैं भी इसमे योगदान करूंगा।
-पांचूराम

Home / Kishangarh / तालाब का रखेंगे ध्यान, बचाएंगे जल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.