scriptधूमधाम से मनाई श्री यादे माता जयंती | Prajapati samaj | Patrika News

धूमधाम से मनाई श्री यादे माता जयंती

locationकिशनगढ़Published: Jan 28, 2020 04:34:28 pm

Submitted by:

tarun kashyap

शोभायात्रा में समाज के लोग उमड़े

धूमधाम से मनाई श्री यादे माता जयंती

धूमधाम से मनाई श्री यादे माता जयंती

मदनगंज किशनगढ़। श्री यादे शक्ति प्रजापति समाज की ओर से श्री यादे जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान निकाली गई शोभायात्रा में समाज के लोग उमड़े। शोभायात्रा की समाप्ति पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। श्री यादे शक्ति सेना अध्यक्ष एडवोकेट गणेश प्रजापति ने बताया कि शोभायात्रा को गांधीनगर स्थित प्रजापति पंचायत भवन से भाजपा नेता विकास चौधरी, पार्षद सलीम मोहम्मद, भामाशाह छीतर प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में मां श्रीयादे, भगवान दक्ष, भारत माता, राधा कृष्ण, कुंभकार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व शिव तांडव की मनमोहक झांकियां सजाई गई। शोभा यात्रा आरओबी पेट्रोल पंप होते हुए मेन चौराहा, पुरानी मिल, सिटी रोड होते हुए पुराना शहर स्थित श्रीयादे माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। उपाध्यक्ष रामसहाय प्रजापति ने बताया कि शोभायात्रा के बाद प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति, सांसद भागीरथ चौधरी, हेमाराम प्रजापति, वेद प्रकाश प्रजापति, पुखराज प्रजापति, पुनाराम पोटर, राकेश काकड़ा,मिश्रा लाल प्रजापति, सरोज प्रजापति, भागचंद प्रजापति, कौशल्या प्रजापति व आरती प्रजापति अतिथि थे। इस दौरान प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रामसहाय प्रजापति, किशन लाल प्रजापति, नारायण लाल प्रजापति, बनवारी प्रजापति, सुरेश प्रजापति, राजेश प्रजापति, चतुर्भुज प्रजापति, गोपाल प्रजापति, राजू प्रजापति, पवन प्रजापति सहित समाज के विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो