script

नौतपा का बरसा कहर

locationकिशनगढ़Published: Jun 03, 2019 12:03:35 pm

Submitted by:

kali charan

छतरी के बिना घर से निकला हुआ मुश्किलजन-जीवन प्रभावितगर्मी का कहर जारी, सूना रहा बाजारसड़कों पर नाममात्र के दिखाई दिए वाहन

Rainy season

नौतपा का बरसा कहर

मदनगंज-किशनगढ़. नगर सहित आस-पास के क्षेत्रों में नौतपा का कहर जारी है। रविवार को गर्मी के कारण लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोग गर्मी से बचने का प्रयास करते देखे गए।
नगर में तेज धूप के कारण लोगों का हाल-बेहाल हो गया। गर्मी और लू के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर में 45 डिग्री तक तापमान पहुंच गया। इसके चलते दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रोड पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी के कारण क?यू जैसे हालात नजर आए। इसके बाद रोड पर वाहनों की आवाजाही में बढ़ोत्तरी हुई। तेज धूप से बचने के लिए के लिए किसी ने छाते का प्रयोग किया तो मुंह पर कपड़ा बांधकर निकला। गर्मी के तीखे तेवर के आगे दोपहर में कूलर और पंखे तक फैल हो गए। गर्मी के कारण ठंडे और ज्यूस आदि की बिक्री में बढ़ोत्तरी हुई है। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थ से गला तर करते नजर आए। देश शाम तक गर्म हवा का दौर चलता रहा। सूर्य अस्त होने के बाद भी लोगों को गर्म हवा से राहत नहीं मिली।

ट्रेंडिंग वीडियो