script

राष्ट्रवाद की भावनाओं से देश रहेगा अखंड,जातिवाद और परिवारवाद की टूटेंगी जंजीरें

locationकिशनगढ़Published: Jun 15, 2019 02:55:37 am

Submitted by:

suresh bharti

मां भारती रक्षा मंच के स्थापना दिवस पर बोले वक्ता, हाल ही लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवाद रहा हावीजातिवाद,परिवारवाद और क्षेत्रवाद की जड़ें उखाडऩा जरूरी

Roots need to be rooted in racism, familyism and regionalism

राष्ट्रवाद की भावनाओं से देश रहेगा अखंड,जातिवाद और परिवारवाद की टूटेंगी जंजीरें

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर). कबीर आश्रम के संत गौरव दास ने कहा कि राष्ट्रवाद व राष्ट्रप्रेम से ही यह देश अखंड रह सकेगा। राष्ट्र सुरक्षा के लिए हमें निजी हित त्यागने होंगे। यदि राष्ट्र सुरक्षित है तो हमारी पीढ़ी आगे बढ़ सकेगी। इस बार के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवाद हावी रहा तो टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थकों को जनता ने चुनाव हरा दिया। जातिवाद का कही असर नहीं दिखा। संत शुक्रवार को मां भारती रक्षा मंच के स्थापना दिवस पर आर.के. कम्युनिटी सेंटर में आयोजित समारोह, नवीन कार्यकारिणी के गठन एवं शपथ ग्रहण मौके पर बोल रहे थे। इससे पहले मंचासीन अतिथियों ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।
पोरबंदर (गुजरात) के प्रमुख विचारक व शिक्षाविद् नवनीत सोनी ने कहा कि आदिकाल से ही भारत की एकता व अखंडता सर्वोच्च मानी गई है। वर्तमान परिवेश में ये सभी का दायित्व बनता है कि सभी मिलजुल कर प्रयास करें ताकि देश फिर से सोने की चिडिय़ा बन सके।
गोविंद सिंह खंगारोत ने भी विचार व्यक्त किए। मंच के संस्थापक सदस्य गोविंद बाहेती ने मां भारती रक्षा मंच को गैर राजनीतिक मंच बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से नगर हित से जुड़ी समस्याओं को निरंतर उठाया जाकर आमजन को राहत दिलाने व मां भारती के वैभव को निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
नागरिकों की जागरुकता जरूरी

इस दौरान मंच संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोनगरा ने वंदेमातरम् का गान करके माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। अध्यक्ष राजेश नवहाल ने मंच के अब तक के सफर पर प्रकाश डालते हुए आगामी रूपरेखा को गिनाया। विजय पारीक ने प्रत्येक जागरूक नागरिक से सक्रिय होने के लिए कहा। बनवारी लाल शर्मा व प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज सेन ने भी मां भारती के क्रियाकलापों की सराहना की। संचालन पवन जोशी ने किया।
कार्यक्रम में उप सभापति राजकुमार बाहेती, पार्षद पंकज पहाडिय़ा, सूर्य प्रकाश शर्मा, शिक्षाविद दीपक जौहरी, अध्यक्ष सेवा भारती सीताराम बंसल, अभिषेक शर्मा, कैलाश गोयल, पारसमल सुखाडय़िा, सरिता गोस्वामी, मृदुला व्यास, विजय लक्ष्मी, भारत भूषण शर्मा, महेंद्र कामदार, चंद्रप्रकाश शर्मा, राकेश सोनी, अशोक गोयल सहित बड़ी संख्या में मंच कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे।
कार्यकारिणी ने ली शपथ
मंच संरक्षक लक्ष्मीनारायण सोनगरा ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष राजेश नवहाल, सचिव राकेश सोनी, सहसचिव सुनील दाधीच, कोषाध्यक्ष महेंद्र कामदार, सह कोषाध्यक्ष विनोद झंवर, उपाध्यक्ष दौलत सोनी, अशोक शर्मा, किशन बंग, गिरिराज दायमा व विनोद भाट संगठन प्रमुख चंद्र प्रकाश शर्मा, संगठन सह प्रमुख देवेंद्र मालाकार, कन्हैया लाल वर्मा तथा हर्ष राव, विधि सलाहकार नंदकिशोर कुमावत, मीडिया सलाहकार अशोक कुमार गोयल व मंच प्रवक्ता संजय कुमार कोली को बनाया गया। बाद में नवीन कार्यकारिणी को संत गौरव दास महाराज ने विधिवत शपथ दिलार्ई।

ट्रेंडिंग वीडियो