scriptबिना ढ़के दौड़ रहे कचरे से भरे वाहन | Rush-wheeled vehicles | Patrika News

बिना ढ़के दौड़ रहे कचरे से भरे वाहन

locationकिशनगढ़Published: Jun 16, 2019 08:51:14 pm

Submitted by:

kali charan

नियमों की अनदेखी, बेपरवाह नगर परिषद के कारिंदें

Rush-wheeled vehicles

बिना ढ़के दौड़ रहे कचरे से भरे वाहन

मदनगंज-किशनगढ़. नगर में कचरा परिवहन में नियमों की अनदेखी की जा रही है। लेकिन नगर परिषद के जिमेदार भी नियमों की पालना को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे में वायु प्रदूर्षण तो हो ही रहा है। साथ ही दूसरे राहगीर और वाहन चालक नागरिकों को भी खासी दिक्कत होती है। इसकी शिकायतें तो मानो नगर परिषद प्रशासन के लिए बेअसर है। कचरा परिवहन कार्य करने वाले ठेकेदारों को तो मानो न्यायालय के आदेश की कोई परवाह ही नहीं हो।
नगर में जगह जगह से रोज ट्रेक्टर ट्रॉलियों और टैपो के माध्यम से कचरा परिवहन कर ट्रेचिंग ग्राउंड तक ले जाया जाता है। कचरा परिवहन का कार्य नगर परिषद ने ठेके पर दे रखा है। लेकिन नियमों की पालना का जिमा खुद परिषद का ही है। बिना ढके ही खुले आम वाहनों में कचरे का परिवहन किया जा रहा है। वाहनों में कचरे को बिना ढके ले जाने के दौरान अधिकांशत: पूरे रास्ते पर कचरा गिरता रहता है। इससे पीछे चलने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है।
आम नागरिक परेशान
बिना ढके कचरा परिवहन करने से पीछे चलने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को खासी परेशानी होती है। कई बार कचरा वाहनों से गिरकर उन पर गिर जाता है। यहीं नहीं वाहनों से गिरने वाले कचरा कई बार राहगीर और वाहन चालक की आंखों में तक दिक्कत पैदा करते है। इसके बावजूद यह सिलसिला बदस्तूर जारी है।
भीड़ भाड़ वाले मार्गों से गुजरते वाहन
नगर में रोज वाडों, मुय मार्गों इत्यादि अन्य कई जगह के कचरा डिपो कचरा उठाया जाता है। चालक कचरे से भरे इन वाहनों को नगर के मुय बाजार, सिटी रोड, नया शहर और पुराना शहर के मुय मार्गों से होकर निकलते है। खुले में कचरा परिवहन से संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।
न्यायालय की सती
न्यायालय के आदेशानुसार कचरा परिहवन करने के दौरान गंतव्य स्थान तक पहुंचने तक ढक कर ले जाना आवश्यक है। ऐसा नहीं करने पर संबंधित कर्मचारी या ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही है। अब यह समस्या गंभीर होने लगी है।
इनका कहना है….
बिना ढके कचरा परिवहन पर पूर्णत: पाबंदी है। बिना ढके कचरा परिवहन करने की शिकायत मिलती है तो संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की जाती है।
-भगवानसिंह, आयुक्त, नगर परिषद, किशनगढ़।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो