scriptशनि भगवान का किया तेलाभिषेक | Saturn Lord's Talebhishek | Patrika News

शनि भगवान का किया तेलाभिषेक

locationकिशनगढ़Published: May 04, 2019 08:58:08 pm

Submitted by:

kali charan

शनि मंदिरों में भक्तों ने किए दर्शननगर के शनि मंदिरों में शनि अमावस्या के पर्व को देखते हुए भक्तों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की और पाठ किए। आर.के. लिंक रोड पर स्थित शनि मंदिर में भक्तों ने तेलाभिषेक किया। सुबह से शाम तक मंदिर में भक्तों का आवागमन बना रहा। चैनपुरिया स्थित शनि मंदिर में भक्तों ने मंदिर में भगवान शनि की प्रतिमा के दर्शन किए और तेलाभिषेक किए। भक्तों ने काले तिल भी चढ़ाए। भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही हवन किया गया। भक्तों ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी। बड़ी अमावस्या मानी जाने के कारण भक्तों ने पूजा पाठ किए। कई भक्तों ने व्रत भी रखा और भगवान से सुख-शांति की कामना की। भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इसी तरह सांवतसर शनि मंदिर सहित अन्य शनि मंदिरों में भी पूजा अर्चना की गई। अन्य मंदिरों में भी पूजा पाठ किए गए। लोगों ने घर पर भोग लगाने सहित धार्मिक मान्यता के अनुसार दान पुण्य किए।

Saturn Lord's Talebhishek

शनि भगवान का किया तेलाभिषेक

नगर के शनि मंदिरों में शनि अमावस्या के पर्व को देखते हुए भक्तों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की और पाठ किए। आर.के. लिंक रोड पर स्थित शनि मंदिर में भक्तों ने तेलाभिषेक किया। सुबह से शाम तक मंदिर में भक्तों का आवागमन बना रहा। चैनपुरिया स्थित शनि मंदिर में भक्तों ने मंदिर में भगवान शनि की प्रतिमा के दर्शन किए और तेलाभिषेक किए। भक्तों ने काले तिल भी चढ़ाए। भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही हवन किया गया। भक्तों ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी। बड़ी अमावस्या मानी जाने के कारण भक्तों ने पूजा पाठ किए। कई भक्तों ने व्रत भी रखा और भगवान से सुख-शांति की कामना की। भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इसी तरह सांवतसर शनि मंदिर सहित अन्य शनि मंदिरों में भी पूजा अर्चना की गई। अन्य मंदिरों में भी पूजा पाठ किए गए। लोगों ने घर पर भोग लगाने सहित धार्मिक मान्यता के अनुसार दान पुण्य किए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो