scriptदेखते ही देखते मेगा हाइवे हो गया जाम | Seeing mega highway turned jam | Patrika News

देखते ही देखते मेगा हाइवे हो गया जाम

locationकिशनगढ़Published: May 21, 2019 08:02:55 pm

Submitted by:

kali charan

वाहनों की लग गई लम्बी कतारेंमकराना चौराहे पर वाहन चालक हुए परेशान
 

Seeing mega highway turned jam

देखते ही देखते मेगा हाइवे हो गया जाम


मदनगंज-किशनगढ़. नगर के मकराना चौराहे पर मंगलवार सुबह 1 घंटे तक जाम लगा रहा। इससे वाहन चालकों और अन्य लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बाद में धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ और धीरे-धीरे वाहन निकले।
सिक्सलेन बाइपास स्थित मकराना चौराहे पर सुबह 10 बजे जल्दी वाहन निकालने की होड़ में जाम लग गया। यातायात पुलिसकर्मी नहीं होने के कारण वाहन आड़े-तिरछे फंस गए और जल्द ही वाहनों की कतार लग गई। यहां मेगा हाइवे जाने और जयपुर-अजमेर की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन अधिक होता है। इसके साथ ही बसों का भी आवागमन रहता है। वाहनों की कतार में कई बसें भी फंस गई जिससे बस यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इसी के साथ ही कार्यस्थल जाने वाले लोगों को भी जाम के कारण देरी हुई। घंटे भर बाद सुबह 11 बजे वाहन चालकों की आपसी बातचीत से धीरे-धीरे जाम खुला जो 10-15 मिनट बाद जाकर यातायात सुचारू हुआ।
समुचित व्यवस्था की जरूरत
मकराना चौराहे पर अक्सर जाम लगता रहता है। यहां से भारी वाहनों का आवागमन बना रहता है। इसके साथ ही मार्बल एरिया और आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले दुपहिया एवं हल्के चौपहिया वाहन चालक भी इधर से ही निकलते है। सुबह एवं शाम को यातायात अधिक होने से परेशानी अधिक होती है। भारी वाहनों के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है। यहां कई हादसे भी हो चुके है। यहां यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस उपाय किए जाने की जरूरत है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो