scriptसुधीर जैन बने मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष | Sudhir Jain Becomes Marble Association President | Patrika News

सुधीर जैन बने मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष

locationकिशनगढ़Published: Jul 03, 2019 09:03:10 pm

Submitted by:

kali charan

विधायक सुरेश टांक बने मुख्य समन्वयकसर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

Sudhir Jain Becomes Marble Association President

सुधीर जैन बने मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मदनगंज-किशनगढ़. किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन कार्यकारिणी के सदस्यों ने बुधवार को मार्बल उद्यमी सुधीर जैन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया। उद्यमी सुधीर जैन एसोसिएशन के चौथे अध्यक्ष चुने गए है।
मार्बल एसोसिएशन सभागार में कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर सुधीर जैन को अध्यक्ष चुना। सरंक्षक महावीर कोठारी ने 9 साल तक अध्यक्ष के पद पर रहे विधायक सुरेश टांक की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की। सरंक्षक कोठारी ने बताया कि अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने एवं सुरेश टांक के विधायक चुने जाने के बाद अध्यक्ष पद रिक्त हो गया। इसके बाद अस्थाई व्यवस्था के लिए चार सदस्यों की एक टीम गठित की गई थी। इसमें सुधीर जैन, रमेश चांड़क, राजू गुप्ता एवं शिवलाल चौधरी को शामिल किया गया और इस कमेटी ने कुछ समय के लिए अपना कामकाज किया। विधायक टांक ने कार्यकाल के दौरान कार्य में सहयोग देने के लिए सभी सदस्यों का आभार जताया। इसके बाद एसोसिएशन के सरंक्षक सुरेश पाटनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी सदस्यों से अपने अपने सुझाव भी मांगें। इसके बाद सरंक्षक सुरेश पाटनी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। साथ ही सरंक्षक पाटनी ने उपस्थिति सदस्यों ने कार्यकारिणी में चुने गए पदाधिकारियों के नामों को लेकर किसी प्रकार का एतराज हो तो सदस्य बोल सकता है। आखिरकार अंत में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से सरंक्षक पाटनी ने सुधीर जैन को अध्यक्ष चुने जाने की सार्वजनिक रूप से घोषणा की। जिसका सभी ने अध्यक्ष जैन समेत अन्य पदाधिकारियों का माला पहना कर एवं तालियां बजाकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक टांक ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी सम्पतराय शर्मा एवं स्टाफ के सदस्यों का भी आभार जताया। गौरतलब है कि इससे पहले किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में गोपालाल बंग, जयनारायण अग्रवाल एवं सुरेश टांक काम कर चुके है और अब सुधीर जैन किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन के चौथे अध्यक्ष चुने गए।
विधायक टांक बने मुख्य समन्वयक
विधायक सुरेश टांक को मार्बल एसोसिएशन का मुख्य समन्वयक मनोनीत किया। अध्यक्ष सुधीर जैन चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चांडक और राजेन्द्र गुप्ता (श्रीनाथ), उपाध्यक्ष महावीर कोठारी (धरतीधन) एवं शिवलाल चौधरी, महासचिव शशिकान्त पाटोदिया, सचिव आशीष गुप्ता एवं प्रदीप चांडक, सहसचिव हरिराम चौधरी, संगठन सचिव चेलाराम मुरावतिया एवं चैनाराम चौधरी, कोषाध्यक्ष विनोद बांगड़ को मनोनीत किया गया। सभी सदस्यों ने एकमत एवं सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी पर सहमति प्रदान की।
इनका कहना है…
किशनगढ़ मार्बल मंडी एशिया की सबसे बड़ी मार्बल मंडी है। सभी सदस्यों के सहयोग से मंडी के विकास की रूपरेखा बनाई जाकर नए आयाम स्थापित किए जाने के प्रयास किए जाएंगें।
-सुधीर जैन, अध्यक्ष, किशनगढ़ मार्बल एसोसिएशन।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो