वीडियो दिखाकर डेढ़ महीने तक किया किशोर से गंदा काम
किशनगढ़Published: May 30, 2019 12:55:38 pm
किशोरी से दुराचार, गुरुवार को होंगे किशोरी के बयानगांधीनगरथाने में दर्ज हुआ मुकदमा
वीडियो दिखाकर डेढ़ महीने तक किया किशोर से गंदा काम
मदनगंज-किशनगढ़. गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी से दुराचार करने और वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज किया गया। पीडि़ता के धारा 164 के तहत बयान गुरुवार को दर्ज किए जाएंगे।
गांधीनगर थाना पुलिस के अनुसार गांधीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने बताया कि करीब डेढ़ महिने पहले भरत कुमार नामक युवक ने बहलाफुसलाकर उससे अश्लील हरकत कर वीडियो बना लिया। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे दुराचार किया। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर किशोरी ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर परिजन किशोरी को गांधीनगरथाने लेकर पहुंचे। परिजन की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ दुराचार करने और वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच किशनगढ़ थाना सीआई सुरेन्द्र सिंह जोधा को सौंपी है। पुलिस ने बुधवार को किशोरी मेडिकल करवाकर उसके बयान दर्ज किए। किशोरी के गुरुवार को धारा 164 के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।