scriptKishangarh : सावन में फिर छलकी गुंदोलाव झील की चादर | The sheet of Gundolao lake spilled again in Sawan | Patrika News

Kishangarh : सावन में फिर छलकी गुंदोलाव झील की चादर

locationकिशनगढ़Published: Aug 06, 2022 02:49:03 pm

Submitted by:

kali charan

दोपहर को करीब सवा घंटे हुई बारिश, 10 एमएम हुई बारिशझील में पानी का जल स्तर 12 फीट हुआ

Kishangarh : सावन में फिर छलकी गुंदोलाव झील की चादर

Kishangarh : सावन में फिर छलकी गुंदोलाव झील की चादर

मदनगंज-किशनगढ़.
मानसून सीजन के इस सावन मास में ही किशनगढ़ में ऐतिहासिक गुंदोलाव झील पूरी तरह से ओवर फ्लो हो गई और आखिरकार झील की चादर चलने लगी। झील की चादर से पानी बाहर आने लगा है और इससे देखने के लिए देर शाम से ही कौतूहल वश लोगों की भीड़ रही। किशनगढ़ के शहरी क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर को करीब सवा घंटे बारिश हुई और 10 एमएम बारिश आंकी गई। अच्छी बारिश होने से झील में भी पानी की आवक हुई और झील देर शाम तक पूरी तरह से ओवर फ्लो हो गई।
सुबह से ही काले बादल छाए रहे और दोपहर करीब 12.15 बजे रिमझिम के साथ बारिश शुरू हो गई। लेकिन कुछ ही देर में तेज बारिश हो गई और यह दौर करीब सवा घंटे तक चला। अच्छी बारिश होने से गुंदोलाव झील में भी पानी की आवक हुई और देर शाम तक झील की चादर से पानी बाहर की तरफ बहने लगा। गत दिनों ही बारिश से झील में 11 फीट पानी था और इसके बाद कभी रिमझिम तो कभी बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार दोपहर को करीब सवा घंटे तक तेज बारिश हुई। इस बारिश से झील का जल स्तर भी 12 फीट हो गया और चादर चलने लगी।
वर्ष 2020 और 2021 में भी छलकी झील
मई 2021 महिने में तौकते तुफान एवं मानसून सीजन में भी पानी में 3 फीट पानी की आवक हुई और पानी का जल स्तर 10 फीट हो गया। सितम्बर माह के अंतिम दिनों और अक्टूबर माह में भी बारिशे झील में पानी की आवक हुई और जल स्तर में बढ़ोत्तरी हुई। 22 सितम्बर को भी झील ओवर फ्लो हो गई और चादर से बाहर पानी छलका। इससे पहले भी वर्ष 2020 में झील का पानी ओवर फ्लो हुई थी।
-रियासत कालीन किशनगढ़ की ऐतिहासिक गुंदोलाव झील।
-तत्कालीन गुंदो सेठ ने बनाई यह झील
-बीच बीच बना है संत नागरीदास पैनोरमा
-5 किलोमीटर की है परिधी
-12 फीट गहरी है झील
-3 फीट हुई मानसून सीजन में पानी की आवक
-11 फीट है वर्तमान में झील में पानी
-1 फीट पानी की आवक हुई तो चलेगी झील की चादर
-लगातार तीसरे साल अच्छी बारिश से झील में हुई पानी की आवक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो