किशनगढ़

किशनगढ़वासी रोजना खा रहे 20 हजार किलो तरबूज

तेज गर्मी से बढ़ी मौसमी फलों की बिक्री, 10 हजार किलो आम की हो रही है बिक्री

किशनगढ़Jun 10, 2019 / 01:58 am

dinesh sharma

किशनगढ़वासी रोजना खा रहे 20 हजार किलो तरबूज

सत्येन्द्र शर्मा
मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर). नगरीय क्षेत्र सहित आस-पास के गांवों में तेज गर्मी से मौसमी फलों की बिक्री बढ़ गई है। गर्मी के कारण किशनगढ़वासी इन दिनों लगभग 20 हजार किलो तरबूज प्रतिदिन खा रहे हैं, वहीं 10 हजार किलो आम भी प्रतिदिन खा रहे हैं।

तेज गर्मी का असर मौसमी फलों की बिक्री पर पड़ा है। धूप तेज होने से मौसमी फलों की बिक्री भी तेज हो गई है। प्रतिदिन बड़ी मात्रा में मौसमी फल बिक रहे हैं। इसके साथ ही अन्य फल भी बिक रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए लोग मौसमी फलों का सेवन अधिक कर रहे हैं। नगरवासियों सहित आस-पास के गांवों से आने वाले ग्रामीण भी यहीं से फल खरीदकर ले जाते हैं।
तरबूज 20 हजार किलो प्रतिदिन


मुख्य मार्ग पर स्थित फल विके्रता योगेश और हरीश रामनानी ने बताया कि नगर में प्रतिदिन 10 हजार किलो आम की बिक्री होती है। इसके साथ ही लीची भी बिक रही है। लीची की बिक्री प्रतिदिन 300 किलो तक पहुंच गई है। मौसमी फलों की बिक्री 1000 किलो प्रतिदिन हो रही है। सबसे अधिक तरबूज की बिक्री होती है। तरबूज की बिक्री प्रतिदिन 20 हजार किलो होती है।
आम इस साल महंगा

मौसम खराब होने के कारण इस बार आम का उत्पादन कम हुआ है। आम इस साल पहले से कम हुआ है। इसका असर भावों पर भी पड़ा है। दशहरी आम के भाव 70 से 80 रुपए किलो तक चल रहे हैं। लंगड़ा आम 70 से 100 रुपए किलो तक चल रहे हैं। अंगूर के भाव 120 से 160, पपीता के भाव 40, तरबूज के भाव 10 से 15, अनार 120 से 140, पाइनेपल के भाव 60 से 70 रुपए किलो चल रहे हैं, वहीं नारियल 25 से 35 का भाव चल रहा है।
अनार और अंगूर के भाव बढ़े

वर्तमान में अनार और अंगूर के भाव बढ़ गए है। पंद्रह दिन पहले अनार 80 से 100 रुपए किलो था, जो अब 120-140 रुपए किलो चल रहा है। इसी तरह अंगूर के भाव 15 दिन पहले 80 से 100 रुपए किलो थे जो अब 120 से 160 रुपए किलो हो गए हैं। फल विके्रता गुलाम हसन ने बताया कि अधिकतर फल जयपुर मंडी से लेकर आते हैं। 20 दिन पहले लीची के भाव 180 रुपए किलो थे जो अब 100 से 120 रुपए किलो हो गए हैं।
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.