scriptपिकनीक स्पॉट से भारी मात्रा में अवैध हथियारों सह 1 गिरफ्तार | 1 arrested with huge quantity of weapons from a picnic spot. | Patrika News

पिकनीक स्पॉट से भारी मात्रा में अवैध हथियारों सह 1 गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Jan 14, 2019 04:15:54 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– मुर्शिदाबाद जिले के सुती थाना क्षेत्र के मधुपुर पिकनिक स्पॉट से भारी संख्या में अवैध हथियारों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम छवी सिंह है।

 Kolkata, West Bengal, India

पिकनीक स्पॉट से भारी मात्रा में अवैध हथियारों सह 1 गिरफ्तार

कोलकाता. मुर्शिदाबाद जिले के सुती थाना क्षेत्र के मधुपुर पिकनिक स्पॉट से भारी संख्या में अवैध हथियारों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम छवी सिंह है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह इसी जिले के शमशेरगंज इलाके का निवासी है। गौरतलब है कि शुक्रवार की देर रात पुलिस को अपने खुफिया सूत्रों से पता चला था कि उक्त इलाके में अवैध हथियारों की बड़ी डील होने वाली है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने उक्त इलाके को घेर लिया और घंटो जांच अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने 7 एमएम की 10 पिस्तौल और 50 कारतूस बरामद किए गए हैं। शनिवार को पुलिस ने जंगीपुर अदालत में पेश कर अपनी गिरफ्त ले लिया। पुलिसिया सूत्रों के अनुसार आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि उसने इन हथियारों को एक डेकोरेटर से खरीदा था, जो अपने व्यवसाय की आड़ में इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहा है। मामले की जांच को आगे बढ़ाने में जुटी पुलिस ने अब तक उस डेकोरेटर के नाम व पता का खुलासा नहीं किया है। पुलिस उसे तलाशने में जुट गई है। पुलिस छवी से पूछताछ कर इस गोरखधंधे से जुड़े अन्य आरोपियों व तस्करों के बारे में पता करने की कोशिश कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो