scriptदादी की श्रद्धांजलि में जा रहे भाई-बहन हुए सडक़ हादसे के शिकार, 1 की मौत, 2 घायल | 1 died, 2 injured in a road accident at Murshidabad, Bengal | Patrika News

दादी की श्रद्धांजलि में जा रहे भाई-बहन हुए सडक़ हादसे के शिकार, 1 की मौत, 2 घायल

locationकोलकाताPublished: Sep 21, 2018 05:05:03 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर थाना क्षेत्र के दादपुर मोड़ इलाके मेंं दादी की श्रद्धांजलि में जा रहे भाई-बहन सडक़ हादसे के शिकार हो गए। हादसे में 1 की मौत हेो गई, वहीं 2 घायल हुए हैं।

kolkata, west bengal

दादी की श्रद्धांजलि में जा रहे भाई-बहन हुए सडक़ हादसे के शिकार, 1 की मौत, 2 घायल

कोलकाता .मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर थाना क्षेत्र के दादपुर मोड़ इलाके मेंं सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम जाहीरुल हक(24) है। वहीं हादसे में मृतक का छोटा भाई हकीम शेख(20) और बहन राबीया खातुन(14) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से उन्हें मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार की सुबह यह हादसा दादपुर मोड़ संलग्न 34 नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल और लॉरी के आमने-सामने टकराने से हुआ। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार गुरुवार की सुबह तीनों भाई-बहन एक मोटरसाइकिल से रेजीनगर के बीकननगर अपनी दादी की श्रद्धांजलि में हिस्सा लेने जा रहे थे। मोटरसाइकिल जाहीरुल चला रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचते ही सामने से आ रही एक लॉरी ने उनकी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल चालक लॉरी के सामने वाले चक्के के नीचे छिटक कर गिर गया और उसके भाई-बहन सडक़ के किनारे गिर पड़े। एक ओर जहां बड़े भाई घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर दोनों छोटे भाई-बहन को खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद घातक चालक लॉरी लेकर भागने की फिराक में था, लेकिन उसका इरादा कामयाब होने से पहले ही स्थानीय लोगों ने उसे दबोच लिया। उन्होंने तत्परता के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और चालक को अपनी गिरफ्त में ले लिया। साथ ही उसकी घातक लॉरी और दुर्घटनाग्रस्त मोटरासइकिल को भी जब्त कर लिया है। मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पारिवारिक कलह के कारण वृद्ध ने लगाई फांसी
कोलकाता.दक्षिण 24 परगना जिले के विष्णुपुर थाना क्षेत्र के जयरामपुर इलाके में एक वृद्ध ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम सुशील सांतरा(32) है। बुधवार की शाम उनका शव घर के बगीचे से एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ पाया गया। सूत्रों के अनुसार वृद्ध अपनी बेटी की ससुराल में रहा करते थे। आए दिन वृद्ध का बेटी के ससुरालवालों के संग विवाद हुआ करता था। बुधवार की शाम भी जब वृद्ध को उनकी बेटी ने चाय लाकर दी तो चाय ठंडी होने पर उन्होंने बेटी को टोका। इसी को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद ही वे गुस्सा होकर अपनी बेटी को यह बोलते हुए निकल गए कि अब वे उसके सर पर बोझ नहीं बनेंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार उनके घर से निकलने के कुछ देर बाद ही उनका शव बगीचे में लटका हुआ पाया गया। घटना की खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो