scriptजिस रास्ते से गुजरनी थी बारात, उसी रास्ते से निकली अर्थी | 1 died in a road accident at raspunja. | Patrika News

जिस रास्ते से गुजरनी थी बारात, उसी रास्ते से निकली अर्थी

locationकोलकाताPublished: Jan 14, 2019 03:11:51 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– दक्षिण 24 परगना जिले के विष्णपुर थाना क्षेत्र के रसपुंजा इलाके में शनिवार की रात सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम सम्राट चक्रवर्ती(23) है। वह कालीघाट इलाके का रहने वाला था।

Kolkata, West Bengal, India

जिस रास्ते से गुजरनी थी बारात, उसी रास्ते से निकली अर्थी

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के विष्णपुर थाना क्षेत्र के रसपुंजा इलाके में शनिवार की रात सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम सम्राट चक्रवर्ती(23) है। वह कालीघाट इलाके का रहने वाला था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार रसपुंजा संलग्न शामाली इलाके में सम्राट की शादी तय हुई थी। फरवरी में उसकी शादी होने वाली थी। शनिवार की सुबह वह शादी से जुड़े कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए मोटरबाइक से अपने होने वाली ससुराल गया हुआ था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार शनिवार की रात जब वह वहां से लौट रहा था तभी रसपुंजा इलाके में पहुंचते ही एक लॉरी को किनारा देने के चक्कर में वह गार्डवॉल से टकरा गया और छिटककर दूर सडक़ पर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार सर में गहरी चोट और अत्याधिक रक्त स्त्राव हो जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सडक़ पर मरम्मत कार्य चलने के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था न रहने की वजह से यह घटना घटी। उल्लेखनीय है कि घटना की वजह से सम्राट और उसके होने वाले ससुराल में मातम पसरा गया है। मृतक के पिता शंकर चक्रवर्ती ने कहा कि एक महीने बाद जिस रास्ते से होते हुए मैं अपने बेटे की बारात ले जाने वाला था। आज वही रास्ता उसकी मौत का कारण बन गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो