scriptपिकनिक से लौट रहे किशोर की सडक़ हादसे में मौत | 1 school student died in a road accident. | Patrika News

पिकनिक से लौट रहे किशोर की सडक़ हादसे में मौत

locationकोलकाताPublished: Jan 22, 2019 03:19:56 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती थाना क्षेत्र के गंगा मेला इलाके में पिकनिक से घर लौट रहे एक किशोर की सडक़ हादसे में मौत हो गई। मृतक का नाम शाहरूख मोल्ला है।

 Kolkata, West Bengal, India

पिकनिक से लौट रहे किशोर की सडक़ हादसे में मौत

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती थाना क्षेत्र के गंगा मेला इलाके में पिकनिक से घर लौट रहे एक किशोर की सडक़ हादसे में मौत हो गई। मृतक का नाम शाहरूख मोल्ला है। सूत्रों के अनुसार रविवार को बासंती टोटो यूनियन की ओर से सभी टोटो चालकों और उनके परिजनों के लिए एक पिकनिक का आयोजन किया गया था। पिकनिक खत्म होने के बाद सभी एक लॉरी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। अचानक चालक का वाहन पर से नियंत्रण बिगड़ा और वह एक गड्ढे में जा गिरी। हादसे में उसमें सवार 7 लोग घायल हुए। उन्हेंनजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में शाहरूख भी शामिल था। अस्पताल में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों के अनुसार हादसा चालक की लापरावही की वजह से हुआ है। उसने पिकनिक में बहुत शराब पी रखी थी। वह शराब के नशे में ही गाड़ी चला रहा था। हालांकि घटना के बाद से ही लॉरी का चलाक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो