scriptतृणमूल कांग्रेस के गुटीय संघर्ष में 1 घायल | 1 wounded in basanti due to inter-clash in Trinamool Congress. | Patrika News

तृणमूल कांग्रेस के गुटीय संघर्ष में 1 घायल

locationकोलकाताPublished: May 29, 2019 05:15:11 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती थाना क्षेत्र के खरीमाचा गांव में इलाके में वर्चस्व स्थपित करने को लेकर सोमवार की देर रात तृणमूल कांग्रेस के 2 गुट आपस में भिड़ गए। घटना में तृणमूल कांग्रेस के कई घायल हुए। जिसमें एक कायर्कर्ता की हालत गंभीर है।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

तृणमूल कांग्रेस के गुटीय संघर्ष में 1 घायल

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती थाना क्षेत्र के खरीमाचा गांव में इलाके में वर्चस्व स्थपित करने को लेकर सोमवार की देर रात तृणमूल कांग्रेस के 2 गुट आपस में भिड़ गए। घटना में मुजीबर शेख(40) नामक तृणमूल कार्यकर्ता सहित दोनों पक्षों के कई समर्थक घायल हुए हैं। मुजीबर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे कैनिंग महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुजीबर और कौशर शेख एक ही पार्टी का समर्थक होने के बावजूद दोनों के अलग गुट है। दोनों के बीच अक्सर इलाके में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर विवाद होते रहते थे। सोमवार की रात को भी दोनों के समर्थकों के बीच कहा-सुनी हुई और देर रात तक इस कहा-सुनी ने झड़प का रूप ले लिया। दोनों गुटों के समर्थकों ने एक-दूसरे पर धावा करना शुरू कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों के समर्थक घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो