script10 फुट लम्बा अजगर बरामद, जूलॉजिकल पार्क भेजा | 10 foot tall dragon recovered, sent to zoological park | Patrika News

10 फुट लम्बा अजगर बरामद, जूलॉजिकल पार्क भेजा

locationकोलकाताPublished: Sep 09, 2018 08:53:39 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– बांकुड़ा के एक कॉलेज की प्रयोगशाला से मिला 20 फुट लम्बा अजगर

kolkata west bengal

10 फुट लम्बा अजगर बरामद, जूलॉजिकल पार्क भेजा

झाडग़्राम . झाडग़्राम के एनाटा गांव से 10 फुट लम्बा अजगर बरामद हुआ। जिसे वन विभाग ने जूलॉजिकल पार्क में रखा है। सूत्रों के अनुसार इलाके के झाडग़्राम एनाटा गांव के एक खुले मैदान में कुछ गायों को चरने के लिए छोड़ा गया था। उस समय लम्बा अजगर ने सियार को पूरी तरह से जकड़ रखा था। पड़ीहाटी रेंज के रेंजर वन कर्मियों सहित मौके पर पहुंचे और अजगर को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया। झाडग़्राम के डीएफओ वासबराज ने बताया कि अजगर 15 किलो तथा 10 फुट लम्बा है। उसे पकड़कर झाडग़्राम Óाूलॉजिकल पार्क में रखा गया है।

शनिवार को ही बांकुड़ा के एक कॉलेज की प्रयोगशाला से भी 20 फुट लम्बा अजगर पकड़ा गया। सूत्रों के अनुसार शनिवार की दोपहर को बांकुड़ा के किश्चिन कॉलेज की प्रयोगशाला में जीव विज्ञान के 5& विद्यार्थी पहुंचे थे। अचानक उनकी नजर प्रयोगशाला के एक ओर पड़ी जहां पर 20 फुट लम्बा अजगर सो रहा था। सांप को देखते ही विद्यार्थी इधर-उधर भागने लगे। तभी सांप उठ गया और टेबल के नीचे चला गया। वन विभाग को सूचना दी गई है। वन विभाग के लोग आने के पहले ही सांप पकडऩे वाले ने सांप को पकड़कर बोरे में भर दिया था। उसके बाद वन विभाग को सांप सौंप दिया गया।

महिला यात्री के साथ अश्लील आचरण करने वाला ओला चालक गिरफ्तार

साल्टलेक . साल्टलेक के दक्षिण थाना अन्तर्गत एक ओला चालक को महिला यात्री के साथ अश्लील आचरण करने तथा परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी चालक का नाम गजेन्द्रनाथ मिश्र है। सूत्रों के अनुसार एक महिला ने शनिवार की रात को ओला बुक की थी। वह बेलियाघाटा मोड़ पर खड़ी थी। ओला चालक से देर से आने का कारण महिला ने पूछा। इससे चालक नाराज हो गया और उसे किसी अन्य गाड़ी से जाने को कहा। आरोप है कि उसने महीला के साथ अश्लील आचरण भी की। इसके बाद पीडि़ता ने दक्षिण थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो