scriptमुर्शिदाबाद जिले के फरक्का से 10 लाख के नकली नोट जब्त | 10 lakh fake curreny seized from Farakka in Murshidabad district | Patrika News

मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का से 10 लाख के नकली नोट जब्त

locationकोलकाताPublished: Sep 18, 2018 08:55:48 pm

– एक तस्कर गिरफ्तार

Kolkata West bengal

मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का से 10 लाख के नकली नोट जब्त

जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस महीने में अब तक जिले से 27 लाख एवं चालू वर्ष में अब तक 1 करोड़ 24 लाख रुपए मूल्य के नकली नोट जब्त किए गए हैं।

कोलकाता
मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का से पुलिस ने मंगलवार सुबह 10 लाख रुपए के नकली नोट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर का नाम काजरुल शेख है। वह मालदह जिले के वैष्णवनगर इलाके का निवासी है। पुलिस के अनुसार काजरुल स्कूल बैग में रुपए लेकर मोटरसाइकिल से झारखंड जा रहा है। रुपए उसे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक व्यक्ति को देना था। वह झारखंड में एक होटल में ठहरा हुआ था। पुलिस को इस बारे में पहले से सूचना थी। पुलिस जाल बिछाए बैठी थी। फरक्का बैरेज इलाके से काजरुल को दबोच लिया। जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि उसके पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है। उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पूछताछ जारी है। गाजियाबाद के उक्त व्यक्ति का नाम व पता जानने का प्रयास किया जा रहा है।
—–
चालू वर्ष में अब तक 1 करोड़ 24 लाख जब्त
जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस महीने में अब तक जिले से 27 लाख एवं चालू वर्ष में अब तक 1 करोड़ 24 लाख रुपए मूल्य के नकली नोट जब्त किए गए हैं। इस सिलसिले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी मालदह जिले के वैष्णवनगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
—-
बढ़ गई है नकली नोटों की तस्करी, पुलिस मुस्तैद

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्गापूजा एवं दीपावली के म²्ेनदर बांग्लादेश से नकली नोटों की तस्करी बढ़ गई है। पुलिस मुस्तैद है।
—-

सोमवार को कोलकाता से पकड़ा गया था नकली नोट तस्कर
सोमवार को कोलकाता से नकली नोट तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। मालदह जिले के वैष्णवनगर इलाका निवासी मजीबर शेख नामक उक्त तस्कर को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दबोचा था। उसके पास से 2000 रुपए के 5 नकली नोट जब्त किए गए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो