script100 दिन के रोजगार में 27 लाख का भ्रष्टाचार | 100 days work 27 lacs curuption | Patrika News

100 दिन के रोजगार में 27 लाख का भ्रष्टाचार

locationकोलकाताPublished: Dec 20, 2018 11:28:05 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

100 दिन के रोजगार में 27 लाख का भ्रष्टाचार
लोकल ट्रेन से महिला कूदी

kolkata

100 दिन के रोजगार में 27 लाख का भ्रष्टाचार

100 दिन के रोजगार में 27 लाख का भ्रष्टाचार

हावड़़ा

श्यामपुर ब्लॉक दो के पंचायत कर्मचारी के खाते में 27 लाख करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आ गया। श्यामपुर दो नाकोल ग्राम पंचायत कार्यालय में यह धोखाधड़ी हुई है। कर्मचारी ने बताया कि 100 दिन के काम के लिए यह रुपए आए थे। उसी से मजदूरों का भुगतान होता था। उसी रुपए की धोखाधड़ी की गई है। कर्मचारी ने स्वीकार किया कि उसके खाते में रुपए आते थे वह रुपए निकाल कर पंचायत प्रधान व उप प्रधान को दिए थे। श्यामपुर ब्लाक दो के बीडीओ सुब्रत घोष ने बताया है कि मामला प्रकाश में आया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अगर इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लोकल ट्रेन से महिला कूदी

हावड़ा
दक्षिण पूर्व रेलवे के रामराजातल्ला रेलवे स्टेशन के पास एक महिला गुरुवार की रात एक चलती लोकल ट्रेन से आत्महत्या के लिए कूद गई। उसे जख्मी हालत में हावड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत संगीन है। वह हावड़ा से अन्दुल जा रही थी घटना के समय उसका पति भी साथ था। पति ने बताया कि असावधानी के कारण ही गिर गई। हालांकि ट्रेन के लोगों ने कहा कि वह पारिवारिक कलह के कारण ट्रेन में रो रही थी। उसी दौरान वह रामराजातल्ला स्टेशन के समीप कूद गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो