script11 लाख से अधिक का इम्तिहान आज से | 11 lakhs students ready for medhyamik exam 2018 | Patrika News

11 लाख से अधिक का इम्तिहान आज से

locationकोलकाताPublished: Mar 11, 2018 08:07:28 pm

Submitted by:

Renu Singh

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा पर्षद की ओर से कक्षा 10 वीं की परीक्षा राज्यभर में सोमवार से शुरू हो रही है। सोमवार को प्रथम भाषा की परीक्षा है।

kolkata west bengal
पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा पर्षद की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षा राज्यभर में सोमवार से शुरू हो रही है। सोमवार को प्रथम भाषा की परीक्षा है। इस बार 11,02,921 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें छात्राओं की संख्या 6,21,001 है व छात्रों क ी संख्या 4,81,497 है। पिछले साल से करीब ३१ हजार अधिक परीक्षार्थी हैं। हैरानी की बात यह है कि इस बार कोई भी कैदी परीक्षा नहीं दे रहा है। राज्यभर में कुल 2819 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। माध्यमिक परीक्षा के लिए सबसे अधिक परीक्षा केन्द्र कोलकाता में बनाए गए हैं। जिनकी संख्या 1198 है।
प्रश्नपत्र के पैकेट पर माइक्रो चिप

माध्यमिक परीक्षाओं के कुशलतापूर्वक और त्रुटिहीन आयोजन के लिए इस बार माध्यमिकबोर्ड ने प्रश्न पत्र के पैकेट पर माइक्रो चिप लगाई है। पैकेट समय से पहले खोला जाएगा तो यह बोर्ड को पता चल जाएगा। यदि परीक्षार्थी गलती से भी मोबाइल फोन लेकर सेन्टर में प्रवेश करते हैं तो उनकी परीक्षा र² कर दी जाएगी, फोन को जब्त कर लिया जाएगा। शिक्षकों को भी परीक्षा केन्द्र में मोबाइल ले जाने की मनाही रहेगी। उनको अपना फोन हेडमास्टर के पास जमा करना होगा।
कब क्या होगा

परीक्षा केन्द्र में सुबह 11.45 बजे परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र व 11.55 बजे उत्तर पुस्तिका दी जाएंगी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक चलेगी।

कन्ट्रोल रूम से लें मदद
परीक्षार्थी को कई भी समस्या हो तो माध्यमिक शिक्षा पर्षद के कन्ट्रोल रूम में फोन कर मदद ले सकते हैं। कन्ट्रोल रूम सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। वे पर्षद में ई-मेल कर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कन्ट्रोल रूम नं – 033-2359-2277 , 033-2359-2278 व ष्शठ्ठह्लह्म्शद्यह्म्शशद्वद्वश्चह्यद्ग२०१८ञ्च4ड्डद्धशश.ष्शद्व हैं।
——————-

क्या साथ रखें

– एडमिट कार्ड व प्रवेश पत्र
– रजिटे्रशन कार्ड व पंजीकरण पत्र

– पारदर्शी पेंसिल बॉक्स, पेन
– प्लास्टिक का परीक्षा बोर्ड
– पानी की बोतल

———————–
क्या नहीं रखें

कैलकुलेटर या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट

– मोबाइल फोन

सादा व संतुलित भोजन खाएं

माध्यमिक शिक्षा पर्षद के अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली ने परीक्षार्थियों को खाने पीने को लेकर विशेष हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि गर्मी व माध्यमिक परीक्षा के तनाव को कम करने के लिए सादा व संतुलित भोजन खाएं। पानी की बोतल जरूर ले जाएं। तनाव मुक्त रहें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो