कोलकाता

बंगाल में स्वंतत्रता दिवस की रात 13 मरे, जाने कैसे…

11 लोग बुरी तरह से घायल हैं।

कोलकाताAug 16, 2019 / 03:15 pm

Ashutosh Kumar Singh

बंगाल में स्वंतत्रता दिवस की रात 13 मरे, जाने कैसे…

कोलकाता
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दक्षिण 24 परगना जिले में कार सड़क के किनारे एक तालाब में गिर गई। इससे इसमें सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। वे लोग कोलकाता हवाईअड्डे से लौट रहे थे। यह दुर्घटना सुबह छह बजे हुई। मृतको में तीन मिहलाएं शामिल हैं।
दूसरा हादसा मालदह जिले में हुई। जिले में बुधवार देर रात तेज रफ्तार से जा रही एक लॉरी सड़क पर खड़ी कार को टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार कार में सवार लोग एक शादी समारोह में जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने बताया कि दुर्घटना कालियाचक पुलिस थाना क्षेत्र के बाखरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर हुई। उन्होंने बताया कि ये लोग जिले के ही कालियाचक से गाजल जा रहे थे। पुलिस के अनुसार 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो लोगों की मौत मालदह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

Home / Kolkata / बंगाल में स्वंतत्रता दिवस की रात 13 मरे, जाने कैसे…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.