script

बंगाल में कोरोना से 4 डॉक्टरों समेत 136 लोगों की मौत

locationकोलकाताPublished: May 14, 2021 11:55:38 pm

Submitted by:

Rabindra Rai

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोरोना से चार डॉक्टरों समेत 136 लोगों की मौत हो गई। 24 घंटे में 20,846 लोग संक्रमित हुए हैं। इस दौरान 19,131 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। राज्य में रिकवरी रेट 86.78 फीसदी है। राज्य में अब तक संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10,94,802 पहुँच गई है। मौत का आंकड़ा 12,993 पहुँच गया

बंगाल में कोरोना से 4 डॉक्टरों समेत 136 लोगों की मौत

बंगाल में कोरोना से 4 डॉक्टरों समेत 136 लोगों की मौत

महामारी: 24 घंटे में 20,846 संक्रमित, 19,131 हुए स्वस्थ
– राज्य में अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 10,94,802
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोरोना से चार डॉक्टरों समेत 136 लोगों की मौत हो गई। 24 घंटे में 20,846 लोग संक्रमित हुए हैं। इस दौरान 19,131 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। राज्य में रिकवरी रेट 86.78 फीसदी है। राज्य में अब तक संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10,94,802 पहुँच गई है। मौत का आंकड़ा 12,993 पहुँच गया।

महानगर में 34 लोगों की मौत
कोलकाता में संक्रमण के 3955 नए मामले सामने आए हैं, 3,929 लोग स्वस्थ हुए हैं और 34 लोगों की मौत हुई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 26,194 है। हावड़ा में संक्रमण के 1266 नए मामले सामने आए हैं, 1117 लोग स्वस्थ हुए हैं और 5 लोगों की मौत हुई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 8,100 है। उत्तर 24 परगना जिले में 4197 नए मामले सामने आए हैं, 3,790 लोग स्वस्थ हुए हैं और 42 लोगों की मौत हुई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 25,572 है।

लोगों को किया जा रहा जागरूक
मिनी लॉकडाउन के कारण राज्य में गरीबों को अनाज बांटा जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्रीय स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों को संक्रमण के लक्षणों के प्रति भी आगाह किया जा रहा है।
केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्रालय ने भी गांव में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। सभी नियमों का पालन करने को कहा है। जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलने की अपील की है। कोरोना अब राज्य के गांवों में भी तेजी से फैलने लगा है। स्थिति को देखते हुए चिकित्सा विशेषज्ञों ने राज्य सरकार को गांवों में जांच की रफ्तार बढ़ाने की सलाह दी है। गांवों में कोरोना जांच संबंधी आधारभूत संरचना नहीं होने के कारण मामले बढ़ते जा रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो