कोलकाताPublished: Feb 25, 2019 03:30:06 pm
Jyoti Dubey
दक्षिण 24 परगना जिले के बारूईपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर इलाके में छेडख़ानी का विरोध करने पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बारूईपुर युवक हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
– छेडख़ानी का विरोध करने पर दोनों ने कर दी थी युवक की हत्या
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के बारूईपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर इलाके में छेडख़ानी का विरोध करने पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम दीप मंडल और शुभोजीत घोष है। रविवार की तडक़े बारूईपुर थाने की पुलिस ने दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले कई दिनों से ये दोनों फरार थे। शनिवार की देर रात ये अपने घर आए थे, जिसकी खबर पुलिस को लग गई। इसके बाद दोनों को दबोच लिया गया। हालांकि घटना का मुख्य आरोपी पप्पू और उसके तीन साथी अब भी फरार हैं। पुलिस इन दोनें से पूछताछ कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि गत 14 फरवरी को छेडख़ानी का विरोध करने पर कल्याणपुर के निवासी अरुण विश्वास (28) को पप्पू और उसके साथियों ने बेरहमी से पिटाई की थी। यही नहीं, मृतक के परिजनों का आरोप था कि आरोपियों ने अरुण को जबरन जहर पिला दिया था, जिसकी वजह से 6 दिनों तक अस्पताल में इलाजरत रहने के बाद 20 फरवरी को उसकी मौत हो गई। बारूईपुर थाने की पुलिस 20 फरवरी से आरोपियों की तलाश कर रही थी।