कोलकाताPublished: Jan 13, 2019 05:13:12 pm
Jyoti Dubey
– नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे से सीआईएसएफ ने बड़ी संख्या में भारतीय रुपयों के साथ दो संदिग्ध यात्रियों को गिरफ्तार किया। इनके नाम अनवर इस्लाम और मीर हुसैन है।
एयरपोर्ट से 1.41 करोड़ की नकदी के साथ दो जने गिरफ्तार
कोलकाता. नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे से सीआईएसएफ ने बड़ी संख्या में भारतीय रुपयों के साथ दो संदिग्ध यात्रियों को गिरफ्तार किया। इनके नाम अनवर इस्लाम और मीर हुसैन है। इनके पास से पुलिस ने 1 करोड़ 41 लाख 4 हजार रुपए बरामद किए हैं। ये दोनों त्रिपुरा जाने की फिराक में थे। सूत्रों के अनुसार शनिवार की सुबह एयरपोर्ट पर जांच के दौरान दोनों के पास से नकदी मिली। दोनों खुद के दुबई से कोलकाता आने की बात कह रहे थे। हालांकि दोनों में से किसी के पास भी दुबई से लौटने का कोई प्रमाण नहीं था। दोनों से पूछताछ किए जाने पर बयानों में अंतर मिलने पर उन्हें कस्टम्स विभाग को सौंप दिया गया। शनिवार को दोनों को बारासात अदालत में पेश कर पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे इतनी बड़ी राशि लेकर किस उद्देश्य से यात्रा कर रहे थे। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।