scriptWest Bengal, Mandarmani : बीच समुद्र में आकाशीय बिजली की चपेट में 2 मछुआरों की मौत, 5 घायल | 2 fishermen dead, 5 injured due to lightning in the sea | Patrika News
कोलकाता

West Bengal, Mandarmani : बीच समुद्र में आकाशीय बिजली की चपेट में 2 मछुआरों की मौत, 5 घायल

– पूर्व मिदनापुर जिले के मंदारमणि कोस्टल थाना इलाके में मछली पकडऩे गए 7 मछुआरे समुद्र में आकाशीय बिजली के शिकार हो गए। हादसे में 2 मछुआरों की मौत हो गई। वहीं 5 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें कांथी महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोलकाताAug 07, 2019 / 03:06 pm

Jyoti Dubey

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

West Bengal, Mandarmani : बीच समुद्र में आकाशीय बिजली की चपेट में 2 मछुआरों की मौत, 5 घायल

कोलकाता. पूर्व मिदनापुर जिले के मंदारमणि कोस्टल थाना इलाके में मछली पकडऩे गए 7 मछुआरे समुद्र में आकाशीय बिजली के शिकार हो गए। हादसे में 2 मछुआरों की मौत हो गई। वहीं 5 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें कांथी महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के नाम अशोक प्रधान और बापी पंडा है। सभी मंदारमणि के ददनपात्रवार गांव के निवासी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह सातों एक ही नाव से समुद्र में मछली पकडऩे उतरे थे। समुद्र में अभी वे 7 मील की दूरी तक पहुंचे ही थे कि अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली ने उनके नाव को अपनी चपेट में ले लिया। नाव पर आकाशीय बिजली के गिरते ही उसके इंजन में आग लग गई। दो मछुआरों के बिजली की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो मछुआरे पानी में गिर गए और 3 नाव पर घायल अवस्था में पड़े हुए थे।

उनसे थोड़ी दूर मौजूद दूसरे नाव के मछुआरों ने जब उक्त नाव से आग की लपटों को निकलते हुए देखा तो घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता के साथ सुमद्र में गिरे मछुआरों को बाहर निकाला साथ ही नाव पर सवार सभी मछुआरों को तत्परता के साथ समुद्र तट पर लाया। उन्हें कोस्टल थाने की पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Home / Kolkata / West Bengal, Mandarmani : बीच समुद्र में आकाशीय बिजली की चपेट में 2 मछुआरों की मौत, 5 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो