script1957 में पहली बार लोकसभा पहुंची बंगाल से 2 महिला सांसद | 2 mp from bengal in 1957 | Patrika News

1957 में पहली बार लोकसभा पहुंची बंगाल से 2 महिला सांसद

locationकोलकाताPublished: Mar 28, 2019 11:00:45 pm

Submitted by:

Shishir Sharan Rahi

नारी सशक्तिकरण का दिया था देश को संदेश

kolkata

1957 में पहली बार लोकसभा पहुंची बंगाल से 2 महिला सांसद

प्रभात गुप्ता.कोलकाता. देश में नारी सशक्तिकरण को लेकर आज भले ही राजनीतिक दलों में चर्चा हो रही हो पर इस मामले में पश्चिम बंगाल पहले से ही अग्रणी रहा है। पहली बार कांग्रेस की रेणुका राय मालदह संसदीय सीट तथा नवद्वीप संसदीय सीट से इला पाल चौधरी ने निर्वाचित होकर राज्य का नाम रोशन किया था। इससे पहले 1957 के चुनाव में रेणुका हुगली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थी। आंकड़ों के अनुसार 1957 में प्रथम लोकसभा से लेकर 2014 तक 16वीं लोकसभा में बंगाल से महिलाओं का अच्छा खासा प्रतिनिधित्व रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की बात को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को टिकट दिए हैं। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने सबसे अधिक 40.41 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है। वर्ष-1957 में लोकसभा में जहां कुल 27 महिला सांसद थी उनमें बंगाल से 2 महिला सांसद रहीं। केवल 1967 में बंगाल लोकसभा को एक भी महिला सांसद नहीं दे सका था।
वर्ष- 1957- राष्ट्रीय आंकड़ा-27, बंगाल का आंकड़ा-02
वर्ष-1962- राष्ट्रीय -34, बंगाल का आंकड़ा-02
वर्ष-1967-राष्ट्रीय -31, बंगाल का आंकड़ा-00

वर्ष-1972-राष्ट्रीय-22, बंगाल का आंकड़ा-01
वर्ष-1977-राष्ट्रीय-19, बंगाल का आंकड़ा-02

वर्ष-1980-राष्ट्रीय-28, बंगाल का आंकड़ा-02
वर्ष-1984 -राष्ट्रीय 44, बंगाल का आंकड़ा-05

वर्ष-1989- राष्ट्रीय 28,बंगाल का आंकड़ा-02
वर्ष- 1991-राष्ट्रीय 36, बंगाल का आंकड़ा-03
वर्ष- 1996-राष्ट्रीय 40, बंगाल का आंकड़ा-04
वर्ष-1998-राष्ट्रीय 44, बंगाल का आंकड़ा-05

वर्ष- 1999-राष्ट्रीय 48, बंगाल का आंकड़ा-05
वर्ष-2004-राष्ट्रीय 45, बंगाल का आंकड़ा-03

वर्ष-2009- राष्ट्रीय 45, बंगाल का आंकड़ा-05
वर्ष-2014-राष्ट्रीय 59, बंगाल का आंकड़ा-07

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो