scriptगंगासागर स्नान करने आई मध्यप्रदेश की 2 महिलाओं की मौत | 2 womenb died who came to kolkata from mp to takj ganga bath. | Patrika News

गंगासागर स्नान करने आई मध्यप्रदेश की 2 महिलाओं की मौत

locationकोलकाताPublished: Jan 15, 2019 02:52:02 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– मकर संक्रांति के मौके पर मध्यप्रदेश से यहां गंगासागर स्नान करने आई दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। इनके नाम श्रृंगार रानी (52) और सुनीता कौशल (40) है।

Kolkata, West Bengal, India

गंगासागर स्नान करने आई मध्यप्रदेश की 2 महिलाओं की मौत

कोलकाता. मकर संक्रांति के मौके पर मध्यप्रदेश से यहां गंगासागर स्नान करने आई दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। इनके नाम श्रृंगार रानी (52) और सुनीता कौशल (40) है। सूत्रों के अनुसार, श्रृंगार रानी अपने परिवार के साथ रविवार की रात को बाबूघाट से गंगासागर के लिए रवाना हुई थी। देर रात नामखाना पहुंचने पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे वह गिर पड़ी। वहां मौजूद लोगों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने पहले तो उसका प्राथमिक इलाज कराया फिर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे काकद्वीप महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। वहीं सुनीता रविवार की शाम अपने परिवारवालों के साथ पुण्य स्नान करने के लिए कोलकाता पहुंची थी। वह और उसका पूरा परिवार बाबूघाट पर रुका था। सोमवार की सुबह उन्हें गंगासागर के लिए रवाना होना था। मगर इससे पूर्व ही रात के 9 बजे के करीब अचानक सुनीता के सीने में दर्द शुरू हो गया। अस्पताल जाने के मार्ग में ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार उसकी मौत दिल का दौरा पडऩे से हुई है। दोनों महिलाओं के शवों को स्थानीय पुलिस की माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो