script24 घंटे में बच्चा पकडऩे के आरोप में दो की सामूहिक पिटाई, एक की पत्थर मारकर हत्या | 24 ghante mein bachcha pakadane ke aarop mein do kee saamoohik pitaee, | Patrika News

24 घंटे में बच्चा पकडऩे के आरोप में दो की सामूहिक पिटाई, एक की पत्थर मारकर हत्या

locationकोलकाताPublished: Jul 23, 2019 02:30:28 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– राज्य में उत्तर बंग और दक्षिण बंग में बच्चा चोर की अफवाह की वजह से लगातार हो रही है ऐसी घटनाएं

kolkata west bengal

24 घंटे में बच्चा पकडऩे के आरोप में दो की सामूहिक पिटाई, एक की पत्थर मारकर हत्या


अलीपुरदुआर . जिले में 24 घंटे के भीतर बच्चा पकडऩे के संदेह में दो लोगों की सामूहिक पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस प्रशासन ने एेसी घटना रोकने के लिए जागरुकता अभियान शुरू किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार की सुबह पूर्व डोबराडाबरी इलाके में एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखकर लोगों को संदेह हुआ। उसे लोगों ने लैंप पोस्ट से बांध दिया। जमकर पिटाई की। पुलिस को सूचना मिली, उसे वहां से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़त बिहार का निवासी है। उससे पूछताछ की जाएगी। इससे पहले रविवार की रात 11 बजे बादल नगर में एक व्यक्ति को बच्चा पकडऩे वाला समझकर पिटाई की गई। बताया जाता है कि महिला ने इलाके में एक अपरिचित व्यक्ति को देखकर चीख पुकार मचाई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर पीटा। पीडि़त व्यक्ति का नाम शशि सरकार है। वह कुमार ग्राम का रहने वाला है। उसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
नागराकाटा थाना इलाके के शुलका बाड़ी की घटना
डुआर्स . नागराकाटा थाना इलाके के शुलका बाड़ी इलाके में बच्चा चोर होने के संदेह में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मृतक मानसिक रोगी था। बहुरुपिया बनकर रोजी रोटी की व्यवस्था करता था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों से इलाके में बच्चा चोर के सक्रिय होने की अफवाह फैली हुई थी। सोमवार की सुबह पीडि़त महिलाओं के कपड़े पहनकर रास्ते में घूम रहा था। लोगों को उसके आचरण पर संदेह हुआ। उसे बच्चा चोर बताकर लाठी-डंडे से पीटा, पत्थर मारे आखिर में बड़े पत्थर से उसे कुचल दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
एसडीपीओ देवाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि अफवाह के कारण ही मॉब लिंचिंग हुई है। संदेह के कारण ही हत्या कर दी गई। आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो