scriptचार पंचायतों के 24 गांव जलमग्न | 24 villages of four panchayats submerged | Patrika News

चार पंचायतों के 24 गांव जलमग्न

locationकोलकाताPublished: Sep 20, 2021 12:33:14 am

Submitted by:

Rabindra Rai

लगातार बारिश के बाद हुगली के आरामबाग महकमा के खानाकुल में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। जिले की नदियां उफान पर हैं। बांध टूटने से निचले इलाके में पानी भर गया। लोगों को घर छोड़कर अस्थाई शिविर में शरण लेनी पड़ी है।

चार पंचायतों के 24 गांव जलमग्न

चार पंचायतों के 24 गांव जलमग्न

बाढ़: लोगों ने अस्थाई शिविर में ली शरण
लगातार बारिश के बाद जिले की नदियां उफान पर
हुगली. लगातार बारिश के बाद हुगली के आरामबाग महकमा के खानाकुल में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। जिले की नदियां उफान पर हैं। बांध टूटने से निचले इलाके में पानी भर गया। लोगों को घर छोड़कर अस्थाई शिविर में शरण लेनी पड़ी है। कई मकान पानी में डूब गए। चार पंचायतों- धन्यागोड़ी, मरोखाना, जगतपुर और राजधानी -1 के कम से कम 24 गांव जलमग्न हो गए। कुछ ग्रामीणों को फिर से घर छोडऩा पड़ा। रोजी-रोटी पर संकट मंडराने लगा है। प्रशासन ने 75 पीडि़तों को धन्यागोरी हाई स्कूल के राहत शिविर में रखा है।

फसलों को नुकसान
कृषि जमीन पानी में डूब गई। फसलों को नुकसान हुआ है। डेढ़ महीने पहले खानाकुल-2 प्रखंड में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। पिछले महीने के मध्य में पानी निकल गया था। इस बीच फिर बारिश के कारण रूपनारायण नदी का जलस्तर बढ़ गया।

कई जगह नदी के बांध टूटे
प्रशासन के सूत्रों के अनुसार द्वारकेश्वर और रूपनारायण नदी के बांध छह जगह टूट गए। इस कारण खानाकुल के दो प्रखंड जलमग्न हो गए। धन्यागोड़ी में तीन स्थानों पर रूपनारायण नदी के बांध टूट गए। भारी बारिश के कारण द्वारकेश्वर और रूपनारायण नदी उफान पर है। आरामबाग अनुमंडल के चार पंचायत क्षेत्रों में पानी भर गया। सड़कों पर पानी भर जाने से बस सेवा रोक दी गई। शेष तीन पंचायत क्षेत्रों में कई जगह घुटने तक पानी भर गया।

पीडि़त बोले, प्रशासन जिम्मेदार
कुछ पीडि़तों ने स्थिति के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। घोड़ादाह के दीनबंधु जाना ने हताशा व्यक्त करते हुए कहा कि बाढ़ के चलते धान की फसल नष्ट हो गई। उनकी जमीन पर पानी जमा है। आगे क्या होगा वे खुद नहीं जानते। पहले का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। इसी बीच एक बार फिर बाढ़ से सबकुछ तबाह हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो