script3 मामले, 2.05 करोड़ का सोना जब्त, 4 गिरफ्तार | 3 cases gold worth 205 crores seized 4 arrested | Patrika News

3 मामले, 2.05 करोड़ का सोना जब्त, 4 गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Jan 14, 2018 09:14:29 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– कोलकाता हवाई अड्डे से 63 लाख रुपए के सोने सहित २ गिरफ्तार

kolkata west bengal
कोलकाता . डायरेक्टरेट आफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस यूनिट की ओर से तीन अलग-अलग मामलों में 9.57 किलो सोना जब्त किया गया। इस मामले में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। दो को कोलकाता हवाईअड्डे से तो दो को सिलचर हवाई अड्डे से सोना के साथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार सोने की बड़ी खेप कोलकाता आने वाली थी इसकी खबर डीआरआई के पास थी। हवाईअड्डे से यात्री सोना लेकर कोलकाता पहुंचेंगे इसका भी पता था। डीआरआई के सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम उत्तम भोसले तथा अनिल गरवे जेट एयरवेज की उड़ान संख्या 9 डब्ल्यू 0668 से सिलचर से शनिवार की शाम 6 बजे कोलकाता पहुंचे दोनों ने हेड बैगेज में सोना रखा था। घरेलू उड़ान होने के कारण बैग को छुपाकर लाना आसान था, पर अधिकारियों की नजर से वे बच नहीं सके। दोनों के पास से कुल 2.1 किलो सोने के बार मिले जिसकी कीमत 63 लाख रुपए है। उत्तम के पास से 1163.10 ग्राम सोना मिला जिसकी कीमत 35,24,193 रुपए है। वहीं अनिल के पास से 996.300 ग्राम सोना मिला जिसकी कीमत 30,18,789 रुपए आंकी गई है।
घुटने में छिपाया था सोने को

वहीं दूसरी खेप में स्पाइसजेट की उड़ान से सिलचर से कोलकाता आने वाले थे। डीआरआई की टीम ने सिलचर एयरपोर्ट से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मो. अफजल तथा माणिक राव गायकवाड के पास से 4.92 किलो सोना जब्त किया गया। जिसकी कीमत 1.45 करोड़ रुपए बताई गई है। डीआरआई कोलकाता की ओर से तीसरे मामले में शनिवार को 9.57 किलो सोना जब्त किया गया जो कि बांग्लादेश से भारत लाया गया था। जिसकी कीमत 2.95 करोड़ रुपए है। इस मामले में एक विदेशी नागरिक को पकड़ा गया है जिसने घुटने में सोने के 40 बिस्कुट को छुपा कर रखा था।
पहले भी गिरफ्तारी

इससे पहले 5 जनवरी को नाइजीरियाई नागरिक को एक करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा के साथ कस्टम्स की वायु खुफिया इकाई के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। गत 10 जनवरी को हवाई अडडे से एक करोड़ 70 लाख की विदेशी मुद्रा के साथ 2 जने को गिरफ्तार किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो