कोलकाताPublished: Sep 22, 2018 05:23:05 pm
Jyoti Dubey
– उत्तर बंगाल के मालदह जिले में कुछ घंटो के अंतराल में हुए दो अलग-अलग सडक़ हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई।
राज्य में 2 अलग-अलग सडक़ हादसों में 3 की मौत
कोलकाता. उत्तर बंगाल के मालदह जिले में कुछ घंटो के अंतराल में हुए दो अलग-अलग सडक़ हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम असादुल शेख(25), शादीकुल मोमीन(20) और मोहम्मद जियाउल(30) है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पहला हादसा शुक्रवार की तडक़े लगभग 3 बजे मालदा-मोथावाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल और लॉरी के आपस में टकराने से घटी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार असादुल और शादीकुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार असादुल और शादीकुल को सुबह 4 बजे अपने कार्यस्थल पर पहुंचना था। इसलिए दोनों मोटरसाइकिल से काम पर जाने के लिए घर से रवाना हुए थे। इंग्लिशबाजार थाना क्षेत्र के मालदा-मोथावाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचते ही सामने से तेज रफ्तार में आ रही 1 लॉरी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दोनों छिटक कर बीच सडक़ पर जा गिरे और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी घटना गुरुवार की देर रात इंग्लिशबाजार थाना क्षेत्र के मालदा-मानिकचॉक राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी। यहां भी लॉरी की चपेट में आने से मोहम्मद जियाउल नामक एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। देर रात वह अपने काम से घर पर लौट रहा था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह दोनों घटनाओं के बीच महज कुछ घंटो का अंतर है। उन्होंने इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था में कमी का आरोप लगाया है। दोनों घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने थाने के समक्ष सडक़ों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग करते हुए घंटो प्रदर्शन किया। आखिकार पुलिस की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया कि जल्द ही उनकी मांग पूरी की जाएगी। गौरतलब है कि दोनों ही घटनाओं के बाद लॉरी चालक फरार हैं पुलिस उनको तलाशने में जुटी हुई है।