scriptपेड़ के नीचे मिली 300 साल पुरानी मूर्ति | 300 year old idol found under tree | Patrika News

पेड़ के नीचे मिली 300 साल पुरानी मूर्ति

locationकोलकाताPublished: Jan 22, 2020 01:01:32 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

 
– पुलिस ने मूर्ति जब्त कर मामले की जांच शुरू की

पेड़ के नीचे मिली 300 साल पुरानी मूर्ति

पेड़ के नीचे मिली 300 साल पुरानी मूर्ति

 

साल्टलेक . साल्टलेक में एक पेड़ के नीचे तीन सौ साल पुरानी एक मूर्ति मिली है। प्राचीन मूर्ति देखकर रिक्शा चालकों ने उसे पूजना भी शुरू कर दिया। लेकिन सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति को जब्त कर लिया है। सूत्रों के अनुसार साल्टलेक के बीसी ब्लॉक में एक पेड़ के नीचे प्राचीन मूर्ति को देखा जिस पर लिखा था 18वीं शताब्दी और इंडियन म्यूजियम। पेड़ के नीचे यह प्रतिमा देखकर स्थानीय रिक्शा चालकों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी। यह क्रम कई दिनों से चल रहा था। अचानक ही एक स्थानीय युवक ने यह प्रतिमा देखी और उसने संदेह होने पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति को जब्त कर लिया है तथा इंडियन म्यूजियम को सूचित किया है। इस मामले में जांच शुरू कर दी है। यह प्रतिमा कैसे बाहर आई और उसे किस उद्देश्य से पेड़ के नीचे रख दिया। तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो