script4,780 करोड़ की सम्पत्ति कर उगाही बाकी | 4,780 crore is property tax is due of kmc | Patrika News

4,780 करोड़ की सम्पत्ति कर उगाही बाकी

locationकोलकाताPublished: Jan 30, 2019 02:45:22 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

आर्थिक संसाधनों की कमी का रोना रोने वाले कोलकाता नगर निगम की सम्पत्ति कर वसूली का बैकलॉग बढ़ कर 4780 करोड़ तक पहुंच गया है। निगम के साउथ सेक्शन में बकाया सम्पत्ति कर सर्वाधिक है।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

4,780 करोड़ की सम्पत्ति कर उगाही बाकी

– कोलकाता नगर निगम ने बकाया राशि उगाहने दिया 31 मार्च का अल्टीमेटम

कोलकाता. आर्थिक संसाधनों की कमी का रोना रोने वाले कोलकाता नगर निगम की सम्पत्ति कर वसूली का बैकलॉग बढ़ कर 4780 करोड़ तक पहुंच गया है। निगम के साउथ सेक्शन में बकाया सम्पत्ति कर सर्वाधिक है। निगम ने विभागीय इंस्पेक्टरों कोा 31 मार्च तक बकाए कर की उगाही में तेजी लाने, अभियान चलाने व घर घर जाने का फरमान सुना दिया है।

मंगलवार को निगम में युनिट एरिया असेसमेंट विभाग की बैठक में विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे उपमेयर अतीन घोष ने विभागीय इंस्पेटक्टरों को निर्देश दिया गया है कि वे बकायादारों के घर-घर जाकर भुगतान की अपील करें। कोई जटिलता आ रही हो तो उनकी सहायता करें। बड़े हाउसिंग सेक्टर से कर वसूलने में दिक्कत आ रही हो तो तत्परता के साथ उन्हें इसकी जानकारी दी जाए।

उन्होंने बताया कि शहरवासियों ने अब तक 4,780 करोड़ रूपए का सम्पत्ति कर भुगतान नहीं किया है। वित्तीय वर्ष के खत्म होते ही विभागीय अधिकारियों और इंस्पेक्टरों को मासिक रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

– भुगतान के ब्याज दर में 50 फीसदी छूट

आथिक रूप से पिछड़े शहरवासियों से निर्धारित समय सीमा के अंदर कर वसूलने के लिए निगम ने एक नई योजना बनाई है। इस योजना के तहत निगम उनकी बकाया कर की ब्याज दर में 50 फीसदी की छूट देगा, पेनल्टी 99 फीसदी तक माफ कर दी जाएगी। विभागीय इंस्पेक्टर वार्ड स्तर पर पार्षद की मदद से लाभान्वितों की सूची तैयार करेंगे। जिन्हें निगम की योजना बताई जाएगी। उनसे कर वसूलने का प्रयास किया जाएगा।

– बकाए संपत्ति कर में साउथ सेक्शन आगे

उपमेयर अतीन घोष ने बताया कि निगम के साऊथ सेक्शन के निवासियों ने अब तक 969 करोड़ 54 लाख 13,816 रुपए के सम्पत्ति कर का भुगतान नहीं किया है। निगम ने इस सेक्शन में कर वसूलने के लिए 80,059 पत्र भेजे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो