——————————————-
– अवैध हथियार के साथ 1 गिरफ्तार :
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर थाना इलाके से पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसका नाम सिकंदर पोइलान है। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल और कारतूस जब्त किए है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह बंदूक की नोंक पर इलाके के व्यवसाइयों से अवैध वसूली किया करता था। पुलिस उसे लंबे समय से गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी। रविवार की शाम को जयनगर थाने की पुलिस को अपने खुफिया सूत्रों से खबर मिली थी कि वह अपने घर आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने अभियान चलाया और उसे अवैध हथियार के साथ दबोच लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।