script

बारुईपुर से 60 किलो गांजे के साथ 5 गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Mar 15, 2019 04:49:31 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर थाना क्षेत्र के पद्मपुकुर इलाके में अभियान चलाकर 60 किलो गांजे के साथ 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

बारुईपुर से 60 किलो गांजे के साथ 5 गिरफ्तार

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर थाना क्षेत्र के पद्मपुकुर इलाके में अभियान चलाकर 60 किलो गांजे के साथ 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग उत्तर बंगाल के बालुरघाट से 2 टैक्सी में गांजे को बोरे में भरकर तस्करी करने के लिए दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में लेकर आए थे। इसकी भनक लगते ही सोमवार की देर रात पदमपुकुर के बाइपास संलग्न इलाके में अभियान चलाकर बारुईपुर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप थाने की पुलिस ने इन्हें दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अख्तर अली, मोल्ला, तैमुर खान, रहीम गाजी, प्रींस पासवान और नरेश ठाकुर है। प्रींस और नरेश टैक्शी चालक हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के पास खबर थी कि इलाके में कुछ लोग गांजे की तस्करी करने वाले हैं। यह माल ओडिसा से बालुरघाट के रास्ते जिले में लाया जा रहा है। खबर मिलते ही पुलिस ने जिले में बाहर से आ रही गाडिय़ों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। इसी तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को दोनों टैक्सियों पर लदे बोरे मिले। पुलिस ने गांजे के बोरों को जब्त करने के साथ ही पांचो अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की सुबह अदालत में पेश किए जाने के बाद पांचों को 5 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। प्राथमिक स्तर पर पूछताछ में पुलिस को पता चला कि ये पांचों सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और एक ही गिरोह के सदस्य हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो