scriptमुर्शिदाबाद से 10 लाख के जाली नोटों के साथ 5 गिरफ्तार | 5 arrested with fake notes of 10 lakhs from murshidabad. | Patrika News

मुर्शिदाबाद से 10 लाख के जाली नोटों के साथ 5 गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Apr 02, 2019 03:17:20 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना संलग्न विभिन्न इलाकों में छापे मारी कर जिला पुलिस ने 10 लाख के जाली नोटों के साथ 5 जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 13 लाख 80 हजार के जाली नोट जब्त।

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

मुर्शिदाबाद से 10 लाख के जाली नोटों के साथ 5 गिरफ्तार

कोलकाता. मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना संलग्न विभिन्न इलाकों में शनिवार की देर रात छापे मारी कर जिला पुलिस ने 10 लाख के जाली नोटों के साथ 5 जनों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 2 बांग्लादेश के और 3 मालदह के रहने वाले हैं। इनके नाम अनारुल शेख, फटीक शेख, रेहुल शेख, मोद्दाशेर अली और रवीउल इस्लाम हैं। इनके पास से जब्त किए गए सभी जाली नोट 2 हजार के हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस को खबर मिली थी कि इलाके में बड़ी संख्या में जाली नोटों की अदलाबदली होने वाली है। जिसके बाद बीती रात ही जिला पुलिस ने शमशेरगंज थाने की पुलिस के साथ मिलकर इलाके में अभियान चलाया। अभियान के दौरान उन्होंने थाना संलग्न एक आम बगीचे से दो आरोपियों को 3 लाख के जाली नोटों के साथ दबोचा। उसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो इलाके में ही एक किराए के मकान में छिपे अन्य तीनों आरोपियों का पता चला। देर रात ही पुलिस उक्त किराए के मकान में पहुंची और बाकी के 3 आरोपियों को 7 लाख के जालीनोटों के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि देश भर में आचार संहिता लागू होने के बाद से जिले से अब तक 13 लाख 80 हजार के जाली नोट जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने 10 दिनों के लिए जेल हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ कर इस गिरोह व गोरखधंधे से जुड़े अन्य तस्करों व आरोपियों को पकडऩे की कोशिश में जुटी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो